शिक्षा की अलख.. अध्ययन के लिए छात्रा को दिया गया कॉपी किताब, एक रुपए का छोटा दान सबको शिक्षा सबको ज्ञान... सचिन पाण्डेय
कोरांव, प्रयागराज। कोरांव क्षेत्र बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, बड़ोखर के असिस्टेंट मैनेजर सचिन पांडेय जी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवीबांध की पूर्व चेतना कुमारी छात्रा और वर्तमान में शिव जियावन इंटरमीडिएट कॉलेज ,लेडियारी की कक्षा 11 की विज्ञान वर्ग की छात्रा को अध्ययन के लिए किताबें और कॉपियां दान की। जहां देशभर में नारी सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवीबांध के प्रधानाध्यापक अग्नि प्रकाश शर्मा द्वारा गरीब छात्राओं की शिक्षा मे मदद करके उन्हे मजबूत किया जा रहा है जिसमे सचिन पांडेय जैसे अन्य बौद्धिक एवं सामाजिक लोग भी मदद कर रहे हैं।प्रधानाध्यापक का कहना है कि शिक्षा ही नारी को असल में सशक्तिकरण कर सकता है। उन्होंने लोगो से निवेदन किया है कि यदि आपके भी आसपास कोई छात्र या छात्रा आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं तो कृपया उनकी शिक्षा हेतु मदद करें और यदि इस कार्य में कोई मदद करना चाहता है तो उनसे संपर्क कर सकता है क्योंकि ऐसी कई छात्राएं विद्यालय के संपर्क में हैं जो आर्थिक तंगी से जूझ रहीं हैं।


No comments