Breaking News

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा में नहीं घट रही COVID-19 के टीकाकरण के लिए लोगों की लाइनें


प्रातःकाल एक्सप्रेस
मेजा (प्रयागराज)। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मेजा में कोविड-19 के टीकाकरण के लिए महिलाओं व पुरुषों की लंबी लाइनें लग रही है । कोविड-19 का टीकाकरण के लिए लोगों को धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है । लाइन में खड़े लोगों से वार्ता करने पर पता चला कि वह बिना कुछ खाए ही सुबह सात बजे से कोविड-19 के टीकाकरण के लिए लाइन में खड़े हैं। वही मेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए दिन मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाएं होती रहती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा में कोविड-19 के टीकाकरण के लिए आए लोगों की लगभग 5 मोटरसाइकिलें चोरी हो चुकी हैं । वहीं पुलिस प्रशासन भी चोरी की इन घटनाओं को रोकने में नाकाम है।

No comments