Breaking News

31 अक्टूबर को जन अधिकार पार्टी द्वारा किसान रथ यात्रा

प्रातः काल एक्सप्रेस
मेजा प्रयागराज। जन अधिकार पार्टी के 259 विधानसभा मेजा प्रभारी व विधायक पद के प्रबल दावेदार बबलू कुशवाहा ने बताया कि 31 अक्टूबर को विधानसभा मेंजा के ब्लॉक उरुवा, मेजा, मांडा में किसान रथ यात्रा का आयोजन दोपहर 11 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस रथयात्रा में झंडा पोस्टर बैनर के साथ जगह-जगह चैपाल लगाकर किसानों को जागरूक करते हुए इस रथयात्रा का आयोजन किया जाना है। इस रथयात्रा का मुख्य उद्देश है महंगाई दो साल में दोगुना और किसानों की आमदनी अभी दोगुनी नहीं हुई है, न तो नरेगा में मजदूरों की मजदूरी दोगुनी हुई है।जिसमें किसानों की जो बिजली बिल मनमानी तरीके से वसूला जा रहा है और किसानों की फसल की सुरक्षा किए जाने के संदर्भ में किसान रथ यात्रा निकाला जा रहा है। जिसमें मेजा विधानसभा के सभी नौजवान साथी किसानों का मंच एक साथ एकजुट होकर निकलेंगे।

No comments