Breaking News

कवरेज पर गये पत्रकार को दबंगों ने बंधक बनाकर कर हाकी, डण्डे से की पीटाई

 सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद पत्रकारों पर नहीं कम हो रहे अत्याचार

पीटाई करने के बाद गले में सोने की चैन और सत्तर हजार रुपये छीनकर फरार

प्रातःकाल एक्सप्रेस
करछना, प्रयागराज। करछना तहसील क्षेत्र के खनन माफियाओं के द्वारा एक पत्रकार को बंधक बनाकर निर्ममता पूर्वक पिटाई करने का मामला तूल पकडता जा रहा है। सुबह घर से खबर कवरेज करने निकले पत्रकार को दबंग खनन माफियाओं के द्वारा रोक कर जमकर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। करछना तहसील क्षेत्र के उमरी तालुका पुरवा घूरपुर थाना क्षेत्र के निवासी देव कृष्ण द्विवेदी पत्रकार पुत्र स्व.विजय नरायण द्विवेदी कल सुबह 9 बजे के आसपास घर से ईट खरीदने का पैसा सत्तर हजार रुपये लेकर प्रधान सेमरी तालुका पुरवा से मिलने की बात कहते हुए वह घर से निकले थे, जोकि पैसे साथ में रखने की बात उनकी पत्नी ने बताया कि वह साथ में पैसे (रूपये सत्तर हजार) ईट खरीदने का भी लेकर निकले थे। पीड़ित पत्रकार ने आपबीती बताते हुए बताया कि वह जैसे ही सेमरी तालुका पुरवा गाँव के समीप पहुंचे ही थे कि रास्ते में संन्जू पाण्डेय पुत्र कंगारू पाण्डेय,ओम पाण्डेय उर्फ गोलू पुत्र उमेश पाण्डेय, उमेश पाण्डेय पुत्र देवी प्रसाद पाण्डेय उक्त तीनों दबंगों द्वारा हमें जबरन रोककर बदसलूकी के साथ घसीटते हुए घर में बांधकर हाकी, लाठी,तथा लात घूँसों से जमकर पिटाई की और हमारे गले में सोने की चैन, तथा जेब में रखे सत्तर हजार रुपये भी छीन लिया गया। पत्रकार ने आपबीती अपने साथियों से बताया। साथ पत्रकार के साथ मारपीट व छिनैती की घटना से पत्रकारों ने करछना थाने का घेराव किया थाना प्रभारी टीका राम वर्मा से शिकायती पत्र देकर घटना की पूरी जानकारी दी। जिससे थाना प्रभारी करछना अपने हमराहियों के साथ सेमरी तालुका पुरवा गाँव में जाकर ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद वह थाने में पहुंचे और जहां पहुंचने के बाद उन्हें उनके द्वारा पत्रकार के ऊपर तहरीर बदलवाने का दबाव बनाते हुए तहरीर बदलावाने लगे। जिस पर पत्रकार द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। थाना प्रभारी ने पत्रकार को यह धमकी देने लगे कि आपके लड़के के नाम पर कल ही मैं एससी एसटी एक्ट का मुकदमा लगवा दूंगा। इसके बाद ही तत्काल पत्रकार पर हुए उत्पीड़न और बंधक बनाकर मार पीट तथा लूटपाट, जानलेवा हमला को देखते हुए धारा 394, 342, 504, के तहत तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया। लेकिन अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि दबंग लोग घर से फरार हो गये हैं। लेकिन करछना थाना प्रभारी टीका राम वर्मा ने आश्वासन दिया है कि चैबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाऐगा। अब देखना यह कि क्या सचमुच करछना थाना प्रभारी टीका राम वर्मा पत्रकारों की सुनवाई करते हैं कि नहीं, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पत्रकारों को लेकर बहुत ही बड़ी सुरक्षा ब्यवस्था का कानून भी बना दिया गया है! अब देखना यह है कि करछना थाना प्रभारी टीका राम वर्मा क्या अपनी भूमिका निभाते हैं और अपराधियों को कितना जल्दी गिरफ्तार करते हुए जेल भेजते हैं!

No comments