विकास खंड शिवगढ़ की ग्राम पंचायत सिंगाही में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनाओं का लोकार्पण
प्रातःकाल एक्सप्रेस
दुर्गागंज, प्रतापगढ़। विकास खंड शिवगढ़ की ग्राम पंचायत सिंगाही में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सामुदायिक केंद्र, इंटरलॉकिंग, इंडिया मार्का हैंडपंप और सोलर लाइट का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से अंत्योदय योजना को साकार करने में बल मिला। क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने कहा कि अब लोगों को शासकीय योजनाओं के लाभ के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाने की बजाय उन्हें गांव में ही लाभान्वित करने का काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित गांवों की तस्वीर आने वाले दिनों में निश्चित ही बदलेगी। इस दौरान नीरज ओझा, एडीओ समाज कल्याण अजीत कुमार, सिडको जेई अरविंद तिवारी, ग्राम प्रधान रामचंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।

No comments