Breaking News

सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ..... प्रमोद


प्रातःकाल एक्सप्रेस
लालगंज, प्रतापगढ। केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य एवं यूपी आउटरीच एंड कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी प्रमोद तिवारी ने ऐलान किया है कि आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनने पर मंत्रिमंडल का पहला फैसला किसानों की कर्जमाफी का ही होगा। गुरुवार को प्रतिज्ञा यात्रा के स्वागत में उमड़ी भीड़ के बीच आत्मविश्वास से उत्साहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ऐलान किया कि जनसमर्थन से साफ है कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस सरकार का नेतृत्व करेगी। लालगंज के इंदिर चैक पर रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इस बार इंदिरा गांधी की पोती प्रियंका गांधी को इंसाफ की आवाज उठाने पर जेल भेजने का भी हिसाब लेगी। रामपुरखास के कांग्रेसी गढ़ से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की वापसी का यह शंखनाद प्रदेश की राजनीति का नया इतिहास लिखेगा। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए प्रमोद ने कहा कि भाजपा ने रामपुरखास के विकास को रोका है। ट्रामा सेंटर के क्षमता के साथ संचालन न होने, मंडल के एक मात्र टीवी टॉवर को लालगंज से हटवाकर और उदयपुर मंगापुर ब्लाक के निर्माण को रोककर जो जनविरोधी कृत्य भाजपा ने किया है उसका जबाब विधानसभा चुनाव में जनता जरूर देगी। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि रामपुरखास की पहचान विकास और अमन से होती है। यहां की जनता सत्ता की परवाह किये बगैर हमेशा ही विकास और अमन चैन को प्राथमिकता देती आई है। रैली को कांग्रेस विधानपरिषद दल के नेता दीपक सिंह, पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व विधायक नदीम जावेद, पूर्व विधायक भगवती चैधरी, एआईसीसी के सचिव बाजीराव, देवव्रत मिश्र, डॉ. राजेश मिश्र, मुकुन्द तिवारी, पं. श्यामकिशोर शुक्ल, रामेन्द्र शुक्ल, उज्जवल शुक्ल, डॉ. नीरज त्रिपाठी, इरफान अली, कपिल द्विवेदी ने सम्बोधित किया। क्षेत्रीय विधायक मोना की ओर से उनके सुपुत्र राघव मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। नगर पंचायत की ओर से चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने प्रमोद तिवारी को गदा भेंटकर सम्मानित किया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। सांगीपुर जाते समय नेताओं ने बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन पृजन भी किया।


No comments