विश्व की सबसे अग्रणी बीज कंपनी सवाना सीड्स के द्वारा ग्राम मरमा के किसानों को किया गया सम्मानित
प्रातःकाल एक्सप्रेस
बलरामपुर ब्यूरो। जिले के रामचंद्रपुर ब्लॉक के ग्राम मरमा में सवाना सीड्स की ओर से कृषक श्री गणपत यादव फसल प्रदर्शन का आयोजन किया गया । इसमें खेत में लगी फसल को दिखाकर किसानों को उच्च गुणवत्ता , लाभ और बंपर पैदावार देने वाले धानों के बारे में बताया। जिस पर बीमारियों का प्रभाव नहीं होता है और किसानों को खाखरा बदरा मुक्त बालियां,अधिक वजनदार दानें जिससे अधिक आमदानी मिलती है । इस मीटिंग में जोनल मैनेजर देवेन्द्र राणा एवं बिजनेस मैनेजर, बृजेन्द्र कुमार सिंह ने किस्म सवा 300 ,जी.के.-5003 एवं रिसर्च धान एस.आर.डी.-55 के गुण एवम् लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दिया और साथ में आगामी फसल में अधिक उपज के लिए गेंहू सवा 2040,सवा 1734 और सवा सरसों 2042 के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।
इस कार्यक्रम में मरमा,बसेरा, बेलकुर्ता अन्य गांव के किसानों ने बड़ चड़ के भाग लिए। क्षेत्रीय अधिकारी ने जीव राम साहू ने भी सवाना कंपनी के बारे में एवम् अधिक पैदावार के लिए उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सरपंच सुनील यादव, उपसरपंच अरूण जयसवाल, सचिव अरूण जयसवाल एवं कृषक श्याम देव यादव , सुंदर यादव, वासुदेव सिंह और राजीव शर्मा के साथ बीज विक्रेता भगवान मौजूद थे। इस कार्यक्रम तैयारी सवाना कंपनी के एस. डी. ए वेदप्रकाश बैद्य एवं टीम ने किया था।

No comments