महज साल भर पहले तत्कालीन डीजीपी
जावीद अहमद ने ट्विटर सेवा शुरू की थी, और इस सेवा ने न सिर्फ यूपी की जनता
का विश्वास और दिल जीता बल्कि पूरी दुनिया में अपनी कामयाबी की अहम् मिशाल
पेश की है. ट्विटर सेवा के लिए डीजीपी कार्यालय लखनऊ में खास सोशल
मीडिया सेल बनाया गया है. इस ऑफिस से पुलिस के ट्विटर हैंडल पर न सिर्फ
नज़र रखी जाती है बल्कि सम्बंधित शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही कराने के लिए
भी विवश किया जाता है. ट्विटर सेवा से अब तक ऐसे सैकड़ों लोगों की जान
पुलिस द्वारा बचाई जा चुकी है. इस सेवा को डीजीपी कार्यालय में अपर पुलिस
अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव संभाल रहे हैं. राहुल को इस ट्विटर सेवा के लिए
कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं. आप इसी बात से इस सेवा की प्रभावी व् त्वरित
कार्यवाही का अंदाजा लगा सकतें कि जब पुलिस भर्ती बोर्ड की परीक्षा का
ऑनलाइन पेपर लीक होने पर अभ्यर्थियों ने प्रदेश पुलिस और डीजीपी के ट्विटर
हैंडल पर शिकायत की. जाँच हुई तो शिकायत सही पायी गयी और पूरी परीक्षा
निरस्त कर दी गयी. इसके बाद भी लोग उन लोगों के बारे में पुलिस को बताते
रहे जिनपर पेपर लीक करने का शक था.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
About Me
ट्विटर द्वारा कैसे करती है पुलिस कार्यवाही.

No comments