Breaking News

भागीदारी आंदोलन मंच अट्ठारह गैर राजनीतिक का संगठन...मंत्री ओमप्रकाश राजभर

प्रातःकाल संवाददाता उत्तर प्रदेश : मंगलवार 15 मई भागीदारी आंदोलन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष  प्रेमचंद प्रजापति ने यह बताया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रेमचंद प्रजापति जी के आग्रह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से अति पिछड़ा अति दलित समाज को टिकट देकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में लोकसभा में तीन टिकट प्रजापति समाज को देने का कार्य किया गया। जिसमें से चंदौली से राम गोविंद प्रजापति जौनपुर से बृजेश प्रजापति इलाहाबाद से  एस के प्रजापति आजादी के 72 साल बाद कभी अति पिछड़ों समाज में निवास करने वाली कुम्हार जाति को सपा बसपा कांग्रेस भाजपा ने लोकसभा में टिकट देने का कार्य नहीं किया यह हिस्सेदारी सुनिश्चित करने का कार्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया उत्तर प्रदेश में प्रजापति समाज की आबादी 4% है लेकिन भागीदारी शून्य के बराबर है  भागीदारी आंदोलन मंच  अट्ठारह गैर राजनीतिक  संगठनों को मिलाकर बनाया गया है  संगठन संगठन है यह समाज  श्री  राजभर जी के साथ मिलकर पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने का कार्य कर रहा है इस समाज की भागीदारी से प्रजापति समाज में बहुत ही हर्षोल्लास है और पूरे उत्तर प्रदेश से एक-एक वोट प्रजापति समाज का सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को जा रहा है प्रजापति समाज ने यह दृढ निश्चय कर लिया है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को धूल चटाने का कार्य करेंगे 13 मई को चंदौली लोक सभा अंतर्गत सकलडीहा विधानसभा में प्रजापति समाज की 20000 की संख्या में मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी ने भागीदारी आंदोलन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेमचंद प्रजापति के साथ मिलकर विशाल रैली की जिससे भाजपाइयों के पसीने छूट गए हैं और इस सीट पर महेंद्र नाथ पांडे को 200000 वोट से हराने का कार्य किया जा रहा है सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने अति पिछड़े अति दलित समाज के जाति को आजादी के 72 साल बाद लोकसभा में भागीदारी देने का कार्य किया प्रजापति समाज बारी समाज अर्कवंशी समाज बीआर समाज तेली समाज पाल समाज विश्वकर्मा समाज नाई समाज बिंद समाज जिनको आज तक हिस्सेदारी नहीं दी गई इस समाज के लोगों को टिकट देकर मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी ने इन जातियों के लोगों के सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया जबकि सच्चाई यह है कि प्रजापति पाल गडरिया बिंद केवट मल्लाह विश्वकर्मा इन तमाम जातियां के वोट से ही केंद्र और राज्य की सरकार बनती है लेकिन इन जातियों की अनदेखी करने का कार्य जितनी भी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियां हैं इनको नकारने का कार्य करती हैं

पूर्वांचल में सातवें चरण का मतदान अभी बाकी है प्रजापति समाज ने इसके साथ साथ अति पिछड़ा अति दलित समाज में यह संकल्प ले लिया है कि हमारी बटन कहां दबेबी छड़ी के निशान पर पूर्वांचल की 30 लोकसभा सीटों में से 3 सीट को छोड़कर एक भी सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में जाने वाली नहीं है भागीदारी आंदोलन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेमचंद प्रजापति और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश प्रजापति को भाजपा ने नकार कर अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली जिस प्रकार से प्रजापति समाज भाजपा के साथ मिलकर वोट देने का कार्य कर रहा था आज इतना बड़ा समाज मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने समाज की हिस्सेदारी पर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है और अति पिछड़ा अति दलित समाज के जातियों के वोट को छोड़ी के निशान पर डलवाने का भी कार्य कर रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस बयान पर भागीदारी आंदोलन मंच के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग वित्त एवं विकास निगम डॉक्टर महेश चंद्रा प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच श्रीमती सिम्मी प्रजापति राष्ट्रीय प्रवक्ता अश्वनी प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल धनगर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामकृपाल प्रजापति प्रदेश महासचिव उपेंद्र निषाद बीएल सोनकर बीएल प्रजापति रमेश चंद्र प्रजापति आदि सैकड़ों पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

No comments