Breaking News

यूपी बोर्ड : हाई स्कूल, इंटर का परिणाम आज, 12 लाख छात्र पहले ही फेल,शेष की घोषणा आज

 Parvez Alam: यूपी बोर्ड परिणाम 2018 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद  के दसवीं और बारहवीं क्लास के नतीजों को घोषित करने की प्रक्रिया पूरी और दोनों क्लासेस के नतीजे आज घोषित किया जायेगा । हालांकि दोनों क्लासेस के रिजल्ट अलग-अलग समय पर घोषित होंगे. जहां एक ओर यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट दोपहर 12: 30 बजे जारी किया जाएगा, वहीं 10वीं क्लास का रिजल्ट दोपहर 1:30 बजे जारी होगा।


यूपी बोर्ड के इंटर और हाईस्कूल के रिजल्ट रविवार 29 अप्रैल को आने वाले हैं. लेकिन रिजल्ट आने से पहले ही 12 लाख स्टूडेंट्स फेल हो चुके हैं. दरअसल इन स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड की परीक्षा बीच में ही छोड़ दी थी. ऐसे स्टूडेंट्स को फेल ही माना जाता है. भले ही यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 67 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के शामिल होने की दावेदारी की हो. लेकिन रिजल्ट आने के पहले ही यूपी बोर्ड के करीब 12 लाख स्टूडेंट्स रिजल्ट से बाहर हो चुके हैं. यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव के मुताबिक इस साल बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 66 लाख 37 हजार 18 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. इसमें से 29,81,327 स्टूडेंट्स 12वीं की परीक्षा देने के लिए और 36,55,691 स्टूडेंट्स 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्टर हुए थे. लेकिन करीब 12 लाख स्टूडेंट्स ने नकल रोकने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए सख्ती की वजह से ये परीक्षा छोड़ दी थी.

54 लाख परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार 

परीक्षा शुरू होने से पहले ही करीब 80 हजार परीक्षार्थियों को बोर्ड की स्क्रूटनी में फर्जी और अमान्य प्रमाण पत्रों की वजह से बाहर कर दिया गया था। परीक्षा के दौरान 11 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी, जिसके बाद अब करीब 54 लाख परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। पिछले वर्ष 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 9 जून 2017 को आया था। पिछले साल यानी 2017 में यूपी बोर्ड के हाई स्कूल का परिणाम 81.18 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 82.62 फीसदी रहा था, जो कि वर्ष 2016 के मुकाबले कम था। 

No comments