Breaking News

Agra: दीवानी में यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मार कर हत्या

परवेज़ कदीर
प्रातःकाल संवाददाता, आगरा। ताजनगरी में दिन दहाड़े बड़ी वारदात हुई है। दीवानी परिसर में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्‍यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दरवेश को तीन गोली मारी गईं।
दरअसल बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उप्र बार काउंसिल की प्रथम महिला अध्‍यक्ष दरवेश यादव और अधिवक्‍ता मनीष शर्मा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अधिवक्ता मनीष शर्मा ने दरवेश यादव को लगातार तीन गोली मारीं। गोली चलने से दीवानी परिसर में अफरा तफरी फैल गई। इसके बाद मनीष शर्मा ने खुद को भी एक गोली मार ली। पुलिस ने दोनों को दिल्‍ली गेट स्थित पुष्‍पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फिलहाल विवाद के कारण का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।
बता दें कि दो दिन पहले ही दरवेश यादव उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। यूपी बार काउंसिल के इतिहास में वे पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं। यूपी बार काउंसिल का चुनाव रविवार को प्रयागराज में हुआ था। दरवेश सिंह और हरिशंकर सिंह को बराबर 12-12 वोट मिले। दरवेश सिंह के नाम एक रिकॉर्ड यह भी है कि बार काउंसिल के 24 सदस्यों में वे अकेली महिला हैं। चुनाव मैदान में कुल 298 प्रत्याशी थे।
दरवेश सिंह मूल रूप से एटा की रहने वाली हैं। 2016 में वे बार काउंसिल की उपाध्यक्ष और 2017 में कार्यकारी अध्यक्ष रह चुकी हैं। वे पहली बार 2012 में सदस्य पद पर विजयी हुई थीं। तभी से बार काउंसिल में सक्रिय रहीं। उन्होंने आगरा कॉलेज से विधि स्नातक की डिग्री हासिल की। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) से एलएलएम किया। उन्होंने 2004 में वकालत शुरू की।
बतादें कि दरवेश  रिटायर्ड पुलिस क्षेत्राधिकारी की बड़ी पुत्री थीं।बताया जा रहा है कि हमलावर अधिवक्ता  मनीष के साथ दरवेश के घनिष्ठ रिश्ते थे। लेकिन अचानक हुई घटना से अधिवक्ता  लोगों में आक्रोश है।


खुशियां गम ने तब्दील

अब से थोड़ी देर पहले ही दीवानी परिसर में दरवेश यादव जी का स्वागत हो रहा था। हर तरफ खुशिया थी। बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लेकिन कुछ  ही समय बाद साथी अधिवक्ता ने दरवेश जी को गोली मार दी एवं खुद को भी गोली से उड़ा लिया

No comments