लश्कर-ए-तैबा का कमांडर अयूब लालहरी मुठभेड़ में ढेर
इस आतंकी की मौत घाटी में अमन कायम करने के मकसद से बेहद अहम मानी जा रही है जम्मू-कश्मीर में सेना को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लश्कर-ए-तैबा का कमांडर अयूब लालहरी पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। इस आतंकी की मौत घाटी में अमन कायम करने के मकसद से बेहद अहम मानी जा रही है। सेना और आतंकियों के बीच ककपोरा के बांदीपोरा में बुधवार शाम को मुठभेड़ शुरू हुई थी। इसके कुछ ही मिनट बाद सेना ने अयूब को मार गिराया।
जम्मू-कश्मीर में चौकसी करता एक जवान।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा कि वह मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों में से था। यह सेना के लिए एक बड़ी कामयाबी है। इस मामले में ज्यादा जानकारी का इंतजार है। कुछ दिनों पहले सेना ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के सरगना महमूद गजनवी को द.कश्मीर के शोपियां इलाके के अवनीरा गांव में ढेर कर दिया था। पिछले साल बुरहान वानी की मौत के बाद गजनवी की मौत हिजबुल के लिए बड़े सदमे से कम नहीं थी। इस मामले में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

No comments