Breaking News

धार्मिक आस्था के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगेः प्रधानमंत्री

धार्मिक आस्था के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगेः प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आस्था के नाम पर हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम संबोधन में मोदी ने जातिवाद और संप्रदायवाद को देश के लिये ‘‘जहर’’ बताया। प्रधानमंत्री का यह बयान गोरक्षा के नाम पर भीड़ द्वारा लोगों को पीट पीट कर मार डालने की हाल की घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में अहम है। उन्होंने कहा कि देश में आस्था के नाम पर हिंसा को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ दिये गये ‘‘भारत छोड़ो’’ नारे की तर्ज पर सामाजिक सौहार्द और शांति को बढ़ावा देने के लिये ‘‘भारत जोड़ो’’ नारा दिया। मोदी ने जातिवाद और सांप्रदायिकता को समाज के लिये जहर करार देते हुये कहा कि इस तरह की समस्यायें किसी भी लिहाज से देशहित में नहीं हैं। भारत को महात्मा गांधी और भगवान बुद्ध की धरती बताते हुये उन्होंने कहा कि देश की समावेशी संस्कृति सबको एक साथ विकास के मार्ग पर ले जाने का संदेश देती है। ऐसे में आस्था के नाम पर हिंसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

No comments