स्मार्ट टीवी और स्मार्ट फोन के बाद कंडोम भी हुआ स्मार्ट, जो बताएगा आपकी बिस्तर में क्षमता
लीजिए अब आपका कंडोम भी स्मार्ट हो गया है।
जी हां, टेक्नोलॉजी के दौर में जब हर चीज स्मार्ट हो रही है तो ये अछूता क्यों रहे... !! जबकि ये चीज तो काफी जरूरी है। तो इस लेख में जानिए इस जरूरी चीज के बारे में पूरी जानकारी जो आपको बताएगा की आप बिस्तर में कितने सेक्सी हैं। इसके साथ ये आपको हर तरह के इंफेक्शन से भी दूर रखेगा।
बाजार में एक नया प्रोडक्ट आया है जिसकी फिलहाल काफी चर्चा है। ये प्रोडक्ट है- ‘स्मार्ट कंडोम’। इसे ब्रिटिश कंपनी आईडॉटकॉन ( i.Con) ने बनाया है। लेकिन अब सवाल उठता है कि अब स्मार्ट कंडोम की क्या जरूरत है और कैसे काम करेगा।
खबरों के मुताबिक इस स्मार्ट कंडोम को बनाने वाली ब्रिटिश कंपनी ने दावा किया है कि ये स्मार्ट कंडोम ऐसे कई बारीक और जरूरी सवालों का जवाब भी देगा जिनके बारे में लोग कभी सोचते भी नहीं थे। अभी इसकी बिक्री के लिए ब्रिटेन में एक ऑनलाइन स्टोर पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
स्मार्ट कंडोम की खासियत
खबरों पर भरोसा करें तो कंपनी का दावा है कि ये कंडोम आपको आपकी सेक्स की परफॉर्मेंस भी बताएगा। इसके अलावा, सेक्स के दौरान आपने कितनी कैलोरी बर्न की है और सेक्स से जुड़ी अन्य बातों का भी डेटा आपको देगा। ये बात आपको थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन ये मजेदार भी है और उन लोगों के लिए फायदेमंद लग रही है जो अपनी क्षमता को लेकर नर्वस रहते थे।- कंपनी के अनुसार ये फिटबिट फिटनेस ट्रैकर की तरह है। लेकिन इसे कलाई में बांधने की या पहनने की जरूरत नहीं है। ये असल में कंडोम नहीं बल्कि एक रिंग की तरह है जिसे कंडोम के ऊपर पहनना होता है।
- ये अपने तरह का पहला डिवाइस है जो सीधे जड़ तक जाकर हर बात की रिपोर्ट आपको फोन पर भेजेगा।
- ये कंडोम देखेगा की आपकी सेक्सुअल लाइफ कैसी है। बिस्तर में आपका परफॉर्मेंस कैसा है।
- सेक्स के दौरान आपकी कितनी कैलोरी बर्न हो रही और आपने कितनी ताकत लगाई है।
- पिछले कुछ समय में आप कितनी बार सेक्स कर चुके हैं और कितनी बार आप सेक्स कर सकते हैं।
- ये भी बताएगा की आप कैसी-कैसी अलग-अलग पोजिशन से सेक्स कर चुके हैं।
- बैटरी लाइफ - 6-8 घंटे
- रिंग की कीमत - 59 पाउंड (लगभग 4837 रुपए)

No comments