Breaking News

गलत तरीके से खाएंगे तो ये हैल्दी चीजें भी शरीर को पहुंचाती है नुकसान

गलत तरीके से खाएंगे तो ये हैल्दी चीजें भी शरीर को पहुंचाती है नुकसान
आमतौर पर सभी सब्जियां और फल शरीर के लिए फायदेमंद होते है लेकिन गलत होता है इनको खाने का तरीका। जिस वजह से यह फल और सब्जियां शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते है। इसलिए इनको खाने का सही तरीका पता होना चाहिए तभी यह शऱीर को सही पोषण दे सकते है। हम आपको कुछ ऐसे ही फल और सब्जियों को खाने का सही तरीका बताएंगे। 

1. आलू
PunjabKesari
आलू तभी तक पोषक त्तवों से भरपूर होता है जब तक वह हरा न हो जाएं क्योंकि जब आलू का रंग हरा हो जाता है तो ग्‍लाइकोलकैलॉएड नामक विषाक्‍त पदार्थ जमा हो जाता है जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है।  
2. बादाम
वैसे तो बादाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन कुछ बादाम ऐसे होते है जिनका टेस्ट कड़वा होता है। कड़वे बादाम में  सायनाइड जैसे विषाक्‍त पदार्थ होते है जो शरीर के लिए घातक साबित होता है। इसलिए कड़वे बादाम को खाने से बचें। 
3. चेरी
PunjabKesari
चेरी कई रंगों में मिलती है जिनमें विटामिन्ट और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते है लेकिन इसके बीच काफी नुकसानदय होते है। चेरी के बीच में हाइड्रोजन सायनाइड होता है जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है। 
4. टमाटर
टमाटर की पत्तियां और तने बहुत ही हानिकारक होते हैं। इनमें विषाक्‍त पदार्थ पाए जाते हैं। बेहतर होगा कि टमाटर की पत्तियों और तने से परहेज बनाएं रखें। 
5. मशरूम
PunjabKesari
मशरूम सेहत के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन मशरूम की कुछ प्रजातियां हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसलिए मशरूम खाने से पहले इसकी गुणवत्‍ता जांच लें। 

No comments