मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गंगा ग्राम सम्मेलन एवं स्वच्छता रथ का करेंगे शुभारम्भ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गंगा ग्राम सम्मेलन एवं स्वच्छता रथ का करेंगे शुभारम्भ मुख्यमंत्री जनपद में गंगा के किनारे बसे गांवों को करेंगे ओडीएफ घोषित सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री भी लेंगे भाग इलाहाबाद 11 अगस्त, 2017। उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ शनिवार को यूनाइटेड इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नालाजी के आॅडिटोरियम में गंगा ग्राम सम्मेलन एवं स्वच्छता रथ का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री लखनऊ से अपरान्ह 10: 10 बजे प्रस्थान कर 10: 55 बजे यूनाइटेड कालेज के प्रांगण में हेलीकाॅप्टर द्वारा पहुचेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 11: 05 बजे से 01: 10 बजे तक गंगा ग्राम सम्मेलन एवं स्वच्छता रथ का शुभारम्भ कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात् अपरान्त 01: 25 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। गंगा ग्राम सम्मेलन के मुख्य अतिथि मा0 योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार होंगे तथा सम्मेलन की अध्यक्षता मा0 नरेन्द्र सिंह तोमर, मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता, भारत सरकार, द्वारा किया जायेगा। इस सम्मेलन में सुश्री उमा भारती, मंत्री जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण, श्री केशव प्रसाद मौर्या, उप मुख्यमंत्री उ0प्र0, श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी‘‘ मंत्री उ0प्र0 सरकार, श्री सिद्धार्थनाथ सिंह मंत्री उ0प्र0 सरकार एवं श्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी मंत्री, पंचायतीराज, उ0प्र0 सरकार भी भाग लेंगे। सम्मेलन में उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड के गंगा किनारे के ग्रामों से सम्मिलित जनपदों के जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रधानगण भी उपस्थित रहेंगे। स्वच्छथान कार्यक्रम का भी शुभारम्भ मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जायेगा। सम्मेलन में महिलाओं के सम्मान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा तथा स्वच्छता पर फिल्म का प्रदर्शन होगा। ग्राम प्रधानों द्वारा गंगा ग्राम बनाने हेतु शपथ भी लिया जायेगा। एल0ई0डी0 वीडियो वैन एवं रोडवेज की बसों द्वारा भी जागरूकता का कार्यक्रम होगा।

No comments