Breaking News

जिलाधिकारी ने बालिका संरक्षण गृह की बालिका को मैनेजमेंट कोर्स के लिये की आर्थिक मदद

इलाहाबाद 17 अगस्त, 2017 : जिलाधिकारी  संजय कुमार ने खुल्दाबाद राजकीय बालिका संरक्षण गृह की बालिका आशा का बंगलौर स्थित इको इंस्टीट्यूट में होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने हेतु आज प्रमाण पत्र तथा उसकी प्रथम सेमेस्टर की फीस 98,500 रू0 का चेक सौंप कर रवाना किया। डीएम ने कहा कि होटल मैनेजमेंट के अध्ययन में लगने वाली फीस उनके द्वारा वहन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि राजकीय बालिका सरंक्षण गृह की सभी बालिकाओं को अध्ययन कराने के उपरान्त उन्हें रोजगारपरक कोर्स भी कराया जायेगा तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा। डीएम ने सभी बालिकाओं को अध्ययन करने के लिये प्रेरित भी किया और आश्वस्त किया कि भविष्य में भी उनके द्वारा मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार भी बालिकाओं के लिये संवेदनशील है तथा इन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की जनकल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा दे रही है।

No comments