Breaking News

फुटबाल खिलाडिय़ों को बांटी गई किट"

इलाहाबाद। इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी के प्रशिक्षुओं को रविवार को एंग्लो बंगाली इंटर कालेज मैदान पर मुफ्त फुटबाल किट बांटी गई। मुख्य अतिथि पेट्रोलियम स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के श्री तेजवानी ने अकादमी के लगभग 50 प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया।


विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड आईएएस एवं अकादमी के चेयरमैन बादल चटर्जी, कोषाध्यक्ष डा. रमेन्दु रॉय ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अकादमी के सचिव बिप्लब घोष ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य प्रशिक्षक शादाब रजा एवं सहायक प्रशिक्षक अम्बर जायसवाल ने सभी खिलाडिय़ों का मुख्य अतिथि से परिचय कराया। गौरतलब है कि अकादमी में वर्तमान समय में लगभग 50 प्रशिक्षु ट्रेनिंग लेते हैं।
गौरतलब है कि इस वर्ष अकादमी के दो खिलाड़ी क्रमशः उत्कर्ष कांत श्रीवास्तव अंडर-19 आयु वर्ग में तथा विकल्प झा अंडर-16 में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, तथा ओबैद अकरम खान और अभिषेक यादव का चयन गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में हुआ था, वही पिछले सप्ताह इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी के फुटबॉल प्रशिक्षुओं के बलबूते एंगलो बंगाली इंटर कालेज ने जहां कई वर्षों बाद सुब्रतो कप मण्डलीय प्रतियोगिता में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया......वहीं राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता जो कि वाराणसी में आयोजित हुई थी उसमें भी सेमीफाइनल तक का सफर तय किया ।
ज्ञात हो कि पूर्व में अकादमी के तीन खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का एवं 50 से ज़्यादा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं,जिनमे से 7 खिलाड़ी संतोष ट्रॉफी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भी प्रदेश की ओर से खेल चुके, और अभी तक लगभग 25 से ज़्यादा फुटबॉल प्रशिक्षु विभिन्न सरकारी विभागों में स्पोर्ट्स कोटे के तहत कार्यरत हैं ।

No comments