Breaking News

फंदे से लटकती मिली महिला की लाश, जताई जा रही हत्या की आशंका

*हत्या के आरोप में चार लोगो के खिलाफ लिखा गया मुकदमा।*

 कौशाम्बी। करारी थानाक्षेत्र के धनपरा गांव में एक महिला की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटकती मिली है। खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और लाश को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
बताया जा रहा है कि करारी थानाक्षेत्र के धनपरा गांव में एक मकान के कमरे के बरामदे में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। इसकी सूचना तत्काल करारी थाना  पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया ।
            मृतक महिला का मायका अर्का महमूदपुर गाँव है और मायके वालों ने आरोप लगाया कि ये आत्महत्या नही है, मेरी बेटी की हत्या की गई है। मेरी बेटी की शादी को ढाई साल ही हुवे और गोद में एक बच्ची भी थी लेकिन पैसे की लालच में इस घटना से एक महीने पहले लड़ाई-झागड़ा हुवा था जिसमे सऊदी अरब जाने के लिए दामाद ने 50 हजार की मांग की थी, जिसमे ससुराल वालों ने 50 हजार की मांग पूरी न होने के कारण हत्या कर दी है,
बताते चलें कि मृतक महिला के पिता ने करारी थाने पहुँच कर  चार लोगों के नाम -मृतक महिला के -1पति-मनोज कुमार , 2-ससुर-जिया लाल, 3-सास-रामपति और 4 देवर- बबलू के ऊपर मुकदमा दर्ज करवाया।
   मृतक महिला के पति व ससुर को पूछ टाच के लिए पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, पुलिस घटना केा लेकर पूछताछ और छानबीन में जुटी हुई है।
          थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया जी का कहना है कि जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह हत्या कर लाश लटकाए जाने का मामला है या फिर  खुदकुशी का।

No comments