Breaking News : बीजेपी जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रध्वज का किया अपमान
जब अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष का भाजपा सांसद,विधायको को करना पड़ा विरोध**बीजेपी जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रध्वज का किया अपमान। पुलिस अधीक्षक से मिल कर मुकदमा दर्ज किए जाने की उठी मांग। दो गुट में बटती दिख रही है भाजपा।
कौशाम्बी। जिले में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर बीजेपी के जिला कार्यलय मंझनपुर में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किये जाने का मामला तूल पकड़ चुका है मामले में sp से मुकदमा दर्ज करने की लोगो ने मांग की है .
राष्ट्रध्वज के अपमान के मामले को ले कर कुछ लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मिल कर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है । जव इस मामले में एसपी कौशाम्बी से बात कि गयी तो उन्होंने कहा कि शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जायेगी। जिससे बीजेपी नेताओ के होश उड़े हुए हैं ।
कौशाम्बी। जिले में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर बीजेपी के जिला कार्यलय मंझनपुर में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किये जाने का मामला तूल पकड़ चुका है मामले में sp से मुकदमा दर्ज करने की लोगो ने मांग की है .
भाजपा कार्यालय कौशाम्बी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपाइयों ने भाजपा के झंडे को राष्ट्रध्वज से ऊंचा माना है और ध्वजारोहण के समय राष्ट्र ध्वज को नीचे कर दिया गया और भाजपा के झंडे को राष्ट्रध्वज से ऊँचा कर दिया गया है जिला अध्यक्ष रमेश पासी भाजपा ने राष्ट्रध्वज तिरंगा को पार्टी के झंडे से छोटा माना जो संबिधान के मुताबिक गम्भीर अपराध है इस मामले में जब बीजेपी संसद विनोद सोनकर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज का अपमान करने वालो का विरोध किया जायेगा ।
वंही बीजेपी के सिराथू विधायक शीतलाप्रसाद और मंझनपुर के विधायक लालबहादुर से भी जब पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश पासी द्वारा राष्ट्र ध्वज को नीचे फहरा कर अपमान किये जाने के बाबत जब पूंछा गया तो दोनों विधायकों ने कहा कि जिला अध्यक्ष का यह कृत्य राष्ट्र ध्वज का अपमान है और राष्ट्र ध्वज का अपमान करने वालो का जम कर विरोध होगा ये देशद्रोही हैं।जिनकी जगह भाजपा में नही है ।वंही इस मामले को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी धरना प्रदर्शन औए विरोध की रणनीति बना रही है।राष्ट्रध्वज के अपमान के मामले को ले कर कुछ लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मिल कर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है । जव इस मामले में एसपी कौशाम्बी से बात कि गयी तो उन्होंने कहा कि शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जायेगी। जिससे बीजेपी नेताओ के होश उड़े हुए हैं ।


No comments