Breaking News

जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुने एवं करें निस्तारित – प्रभारी D.M. सैमुअल पाल एन



जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुने एवं करें निस्तारित – प्रभारी D.M. सैमुअल पाल एन



प्रभारी जिलाधिकारी / मुख्य विकास अधिकारी सैमुअल पाल एन ने जन मिलन में आये जन शिकायती प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लिया एवं उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्रों से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जन सामान्य की शिकायतों को निस्तारित किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत भी दी है कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही कतई न करे अन्यथा लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित अधिकारी खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

आज गुरूवार को जनमिलन केन्द्र में प्रभारी जिलाधिकारी जनता की शिकायतों को सुन रहे थे। उन्होंने करछना में हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर उपजिलाधिकारी करछना को मौके पर जाकर स्थल का निरीक्षण करते हुए कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिये। करछना निवासी द्वारा उसकी भूमि का अवैध रूप से विक्रय किये जाने की शिकायत पर प्रभारी जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी करछना को तीन दिनों में स्थल पर जाकर निरीक्षण कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये है। तहसील मेंजा के निवासी द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे किये जाने की शिकायत पर प्रभारी जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये है। प्रभारी जिलाधिकारी ने इसी तरह अन्य शिकायतों में जनमिलन केन्द्र से प्रकरणों को निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर उसके निस्तारण की समयावधि निर्धारित की।

प्रभारी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटल पर आ रही शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाय। उन्होंने कहा कि शिकायती प्रकरण को शीघ्र निस्तारित करने हेतु मौके पर ही स्थल पर जाकर निरीक्षण करते हुए प्रकरणों को निस्तारित करें। प्रभारी जिलाधिकारी ने यह कड़े शब्दों में अधिकारियो से कहा कि शिकायती प्रकरणों को बेवजह लम्बित न रखे अन्यथा ऐसे करने वाले सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

No comments