Breaking News

इस धाकड़ दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने एक ओवर में बनाए 37 रन

नाइट्स और केप कोबरा के बीच खेले गए इस मैच में नाइट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नाइट्स ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केप कोबरा की शुरुआत शानदार रही और टीम के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़ डाले।
दक्षिण अफ्रीका के सीनियर बल्लेबाज जेपी ड्यूमिनी ने मोमेंटम वनडे कप में एक ओवर के अंदर 37 रन जड़कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। केप कोबरा की तरफ से खेलते हुए ड्यूमिनी ने एक ओवर में 37 रन जड़कर टीम को जीत दिला दी। नाइट्स और केप कोबरा के बीच खेले गए इस मैच में नाइट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नाइट्स ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केप कोबरा की शुरुआत शानदार रही और टीम के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़ डाले। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान ड्यूमिनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। ड्यूमिनी ने महज 37 गेंदों में 70 रन जड़ डाले। ड्यूमिनी ई लेई के एक ओवर में पांच छक्के जड़ दिए, जबकि ओवर के पांचवें गेंद पर महज दो रन लिया। वहीं ई लेई के ओवर की एक गेंद नो बॉल भी रही, जिसमें चार रन आए।
duminyजेपी ड्यूमिनी। (फोटो सोर्स- फाइल फोटो)
इसके साथ ही मोमेंटम वनडे कप में नाइट्स की तरफ से खेलने वाले गेंदबाज ई लेई एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले 2013 ढाका में बांग्लादेश के गेंदबाज अलाउद्दीन बाबू ने एक ओवर में 39 रन देकर विश्व रेकॉर्ड बना दिया था।
कोहली प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ बने 'आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर'
 
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका टीम के अनुभवी ऑलराउंडर जीन पाल डुमिनी ने टेस्ट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने का फैसला कर सबको हैरान कर दिया था। हांलाकि वह सीमित ओवरों की क्रिकेट अभी भी खेलते हैं। वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं।

No comments