चीन ने 78,500 करोड़ की लागत से बनाया शानदार एयरपोर्ट, तस्वीरें देख लोग हैरान
तकरीबन 3,13,000 वर्ग मीटर जगह में स्थित यह एयरपोर्ट साल में दस करोड़ यात्रियों को सफर करा सकेगा। इसके अलावा इस एयरपोर्ट के जरिए हर साल 4 मिलियन टन माल का आयात-निर्यात किया जा सकेगा।
*प्रातःकाल एक्सप्रेस से जुड़ने के लिए आप हमें ट्विटर पर भी फालो कर सकते हैं-*
*देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें*
*गूगल प्लस पर खबरें देखने के लिए जुड़ें हम से*
*यू ट्यूब पर खबरें देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें-*
![]() |
| बीजिंग के इस एयरपोर्ट का ट्रायल अगले साल अक्टूबर 2019 को शुरू होगा।(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) |
चीन की राजधानी बीजिंग में एक नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। इस शानदार एयरपोर्ट को दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो बीजिंग के इस एयरपोर्ट का ट्रायल अगले साल अक्टूबर 2019 को शुरू होगा। हालांकि एयरपोर्ट का इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट जुलाई 2019 को पूरा हो जाएगा। गुरुवार को बीजिंग मुनिसिपल अधिकारियों ने ये जानकारी दी है।
बीजिंग में बनाया जा रहा यह आलीशान एयरपोर्ट 46 किलोमीटर बीजिंग के दक्षिण में डेक्सिंग जिले और लैंगफैंग की सीमा पर स्थित है, जो हिबेई शहर में मौजूद है। किसी स्पेसशीप जैसा दिखने वाला यह एयरपोर्ट काफी शानदार और आकर्षक है।
यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले शहर बीजिंग के लिए काफी मददगार साबित होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एयरपोर्ट साल में दस करोड़ यात्रियों को सफर कराने के साथ-साथ हर साल 4 मिलियन टन माल का आयात-निर्यात कर सकेगा।
जिला सरकार के कार्यवाहक प्रमुख वांग यूगुओ ने बताया कि जिला हवाई अड्डे के निर्माण और हवाई अड्डे के आर्थिक क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी। इस एयरपोर्ट को बनाने में 80 बिलियन युआन यानी करीब 78,500 करोड़ रुपए की लागत लगी है, जो तकरीबन 3,13,000 वर्ग मीटर जगह में स्थित है। इस एयरपोर्ट में गार्डन, लैडस्कैप और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पैसेंजरों के लिए अलग-अलग टर्मिनल तैयार किए जाएंगे।
बता दें कि यह एयरपोर्ट बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 67 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा इस एयरपोर्ट में 4 रन-वे होंगे, जिसपर हर साल 6 लाख 20 हजार फ्लाइट्स आएंगी।
*सादर अनुरोध*


*प्रातःकाल एक्सप्रेस का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और पाएं देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें अपने मोबाइल पर*






.Download this amazing app.Linkhttps://play.google. com/store/apps/details?id= info.pratahkal.express
.Download this amazing app.Linkhttps://play.google.


No comments