Breaking News

सामाजिक व धार्मिक संस्था उम्मुल बनीन सोसाइटी के महासचिव असकरी ने शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी के बयान पर की तीखी टिप्पणी

मदरसों को आतंकी संगठनो से फंडिंग और मदरसों को समाप्त करने के बयान पर शिया सुन्नी समुदाय ने एक बैठक कर वसीम रिज़वी को भ्रष्टाचार के आरोप मे जेल भेजने की मांग की।।।बैठक मे वसीम रिज़वी को सुब्रामणियम के डिवाईड एंड रूल्ड फार्मूले से भ्रमित हो कर भाजपा का नया शिकार करार दिया गया।
सामाजिक व धार्मिक संस्था उम्मुल बनीन सोसाएटी के महासचिव सै०मो०असकरी ने शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी के बयान पर तीखी टिप्पणी करते हुए उनहे भाजपा का नया शिकार क़रार देते हुए कहा कि इस वक्त़ वसीम रिज़वी मुखतार अब्बास नकवी से आगे निकलने की फड़फड़ाहट मे ऐसा बयान दे रहे हैं।भाजपा इस वक्त़ अंग्रेजों के डिवाईड एण्ड रुल्ड के फार्मूले पर चल पड़ी है।भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी बहुत पहले ही मुसलमानों को शिया सुन्नी के बीच विवाद पैदा कर डिवाईड एण्ड रुल्ड के फार्मूले पर चलने की बात कह चूके है ।असकरी ने करैली मे विभिन्न मातमी दस्तों ,शिया सुन्नी एक्ता मंच व उम्मुल बनीन सोसायटी की संयुक्त बैठक मे मदरसों को लेकर शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी को भटका हुआ व्यक्ति करार देते हुए उक्त आरोप लगाया। अन्जूमन हाशिमया के मशहद अली खाँ ने वसीम रिज़वी के बयान की आलोचना करते हुए उन्हें दूनिया पाने के लिए अपना इमान बेचने वाला व्यक्ति करार दिया।कहा शिया हो या सुन्नी कोई भी वसीम रिज़वी के बयान से विभाजित नही होने वाला।उनका बयान एक साज़िश के तहत प्रचारित व प्रसारित कराया जा रहा है। जो कभी कामयाब नहीं होगा।शिया सुन्नी एक्ता मंच के किताब अली व मौलाना जमील अशरफ ने लोगों से अपील की के वह वसीम रिज़वी के बयान को बहुत गम्भीरता से न लें ।किताब अली ने कहा मुख्तार अब्बास नक़वी भी बाबरी मस्जिद पर विवादित बयान देकर भाजपा के सिरमौर बने थे।वही चाल वसीम रिज़वी चवना चाह रहे हैं।जबकि मुखतार अब्बास खुद इस बयान पर वसीम रिज़वी को कटघरे मे खड़ा कर चूके हैं।बैठक मे अपने गुनाहों और वक्फ संपत्तियो के बन्दर बाँट और भ्रष्टाचार मे फंसे वसीम रिज़वी को अपने आक़ा को खूश करने के लिए दिया गया बयान और अपनी आखिरत को नरक बनाना  बताया गया।अंत मे उनके द्वारा मदरसों पर दिए गए बयान की कठोर शब्दों मे आलोचना करते हुए उन्हें भ्रष्टाचार और वक्फ संपत्तियों के बंदर बाँट के आरोप मे जेल भेजने की मांग भी की गई।बैठक मे रहबर अब्बास,साजिद नक़वी, आसिफ रिज़वी, एकबाल अहमद,इसरार हुसैन, सामिन खान, गुफरान खान,मुज़फ्फर हुसैन,शहज़ाद,मो० ज़ैद, एम एच क़ुरैशी, मेंहदी हसन,सै०निसार अली, शमशाद अली,इशतियाक़ अहमद आदि उपस्थित थे।



                            

No comments