Breaking News

मगध एक्सप्रेस में अचानक लगी आग

ट्रेन के इंजन से आग की लपटें उठती देखकर कई यात्री चलती ट्रेन से भी कूदने लगे, पार्सल वैन तक आग पहुंचने से पहले ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन, नहीं तो हादसा बड़ा होता,


प्रतीकात्मक (फाइल फोटो)
 मगध एक्सप्रेस में सोमवार को अचानक आग लगने से यात्रियों की जान पर सांसत में आ गई। इंजन में लगी आग देख यात्री जान बचाने के लिए कूदने लगे।घटना बिहार के बक्सर जिले में रघुनाथपुर और टुड़ीगंज स्टेशन के बीच वीर कुंवर सिंह हॉल्ट के पास हुई। ड्राइवर ने सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचाया। जैसे ही आग लगने की खबर हुई तो तुरंत ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। नहीं तो आग पार्सल वैन तक पहुंच जाती तो तबाही मच जाती।समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका था।
 बक्सर मगध एक्सप्रेस दिल्ली से पटना टाउन लाइन से जा रही थी। इस बीच अचानक ट्रेन के इंजन में आग लग गई। लपटों के साथ धुआं भी उठने लगा। यह देख यात्रियों की हालत खराब हो गई। शोर मचाने लगे। ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक मारा। चाल धीमी होते ही जान बचाने के लिए यात्री ट्रेन से कूदकर भागने लगे। इसके चलते कई यात्रियों के गिरकर घायल होने की खबर है। ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलने पर रेल महकमें में हड़कंप मच गया। एहतियातन पटना मुगलसराय रेखखंड के डाउन लाइऩ पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। सूचना पाकर पहुंचा अग्निशमन दस्ता फिलहाल आग बुझाने की कोशिश कर रहा है।

No comments