Breaking News

सोचिए : 5 दिन की बेटी को गोद में ले पहुंचीं मेजर कुमुद डोगरा, लोग कर रहे सलाम, विंग कमांडर पति के अंतिम संस्‍कार में

अपने घर के किसी शख्स को हमेशा के लिए खो देने का दर्द हर किसी को बेहद गमगीन कर देता है। ऐसे में सोचिए हमारे देश की सेना के परिजन इस दौर का कैसे सामना करते होंगे। हाल ही में कुछ ऐसा नजारा देश के उत्तर पूर्वी राज्य असम में देखने को मिला।
 यहां पर 
अपने घर के किसी शख्स को हमेशा के लिए खो देने का दर्द हर किसी को बेहद गमगीन कर देता है। ऐसे में सोचिए हमारे देश की सेना के परिजन इस दौर का कैसे सामना करते होंगे। हाल ही में कुछ ऐसा नजारा देश के उत्तर पूर्वी राज्य असम में देखने को मिला। यहां पर विंग कमांडर पति के अंतिम संस्‍कार के मौके पर अपने पांच दिन की बेटी को गोद में लेकर उनकी पत्नी पहुंचीं, जो कि खुद भी मेजर हैं। घटनास्थल पर किसी ने उनकी नवजात के साथ तस्वीर खींच कर इंटरनेट पर डाल दी, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। लोगों ने महिला मेजर के जज्बे और साहस को सलाम करते हुए उसकी जमकर तारीफ की। तस्वीर में कुमुद अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में जाते हुए दिख रही हैं। गोद में वह तौलिए में लिपटी अपनी बेटी को लिए हुए हैं। मे.कुमुद के साथ इस दौरान और लोग भी मौजूद थे। लोगों ने इसी पर महिला मेजर को सलाम किया और बेटी के प्रति उनके प्यार की तारीफ की।
बता दें कि 15 फरवरी को मजूली द्वीप के पास भारतीय वायु सेना का एक चॉपर हादसे का शिकार हो गया था। यह चॉपर दोपहर में रूटीन के अनुसार जोरहाट एयरबेस से उड़ा था। घटना में दो पायलटों की जान चली गई थी, जिसमें विंग कमांडर दुष्यंत व्यास भी थे। हादसे के बाद चॉपर का मलबा घटनास्थल के पास देखा गया था, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए। अधिकारियों के अनुसार, चॉपर हादसा तकनीकी खामियों के कारण हुआ था। बहरहाल, हाल ही में विंग कमांडर दुष्यंत की पत्नी और मेजर कुमुद डोगरा उनके अंतिम संस्कार पर अपनी वर्दी में पहुंचीं। मे.कुमुद के साथ इस दौरान गोद में उनकी पांच दिन की बेटी भी थी, जिसे उसके पिता देख भी नहीं सके।

देखिए लोगों ने कैसे मे.कुमुद के जज्बे को सलाम किया
Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
Major on her way to offer last tribute to her husband Late D. Vats, who lost his life in a Microlight crash in Majuli, Assam.
On that fateful day their baby was only 4 days old.
We SALUTE the courage, determination and dedication of this young lady officer.
This is heartbreaking yet reinstate the emotion of courage in me, both at the same time. This is Maj Kumud Dogra her five day old baby is in her arms and she is feet marching towards the dead body of her husband Wng Cmdr D Vats. Not only she but courage epitomize her too.

An officer, a wife & a mother of 6 days old!
Major Kumud Dogra bids adieu to her husband wing commander, Late. D.Vats who died in a flight crash in Majuli, .

I’m short of words. Little princess may you emerge strong & make your dad proud, as he made the whole 🇮🇳 pic.twitter.com/1cfuvZYrq4
This pic is worth a million heartbreaks and a billion salutes to this dedicated family! As an ordinary Indian all I can say is Thankyou! Jai Hind!

No comments