Breaking News

कप्तान साहब आप की पुलिस वसूल रही है योगी टैक्स

*प्रातःकाल न्यूज़ नेटवर्क*
आंबेडकर नगर । सूबे में क्राइम पर लगाम लगाने वाली यूपी पुलिस ने एक नया फरमान जारी किया है।जिससे लोगों की दिनचर्या डगमगा गई है। कड़ी मेहनत के बाद दिनभर की दिहाड़ी पाने वालों में दहशत साफ देखी जा सकती है। ऐसा तुगलकी फरमान सरकार के आला धिकारियों ने जारी किया है या फिर मात्र पुलिसिया तानाबाना। यह तो जाँच का विषय बन चुका है।


ऐसे गंभीर आरोप से इनकार भी नहीं किया जा सकता।
जी हाँ इसका जीत जागता उदाहरण आप के सामने है। यहाँ सवाल उठना लाजमी भी है कि अगर आलाधिकारियों ने अपने मातहतों को आदेशित नहीं किया है तो अभी तक ऐसे सिपाही पर कार्यवाही क्यों नहीं हुईं।
ज्ञातव्य हो की अम्बेडकर नगर में पुलिस द्वारा योगी टैक्स वसूलने से आजिज़ आ चुके दर्जनों लोगों जो  ने तहसील दिवस पर शिकायत किया है। यह हिम्मत दिखाया है ऐसे लोगों ने जो बमुश्किल हररोज अपने परिवार के लिए दो वक्त का निवाला जुटा पाते है।
लेकिन अफ़सोस की बात है की शिकायत को दफना दिया गया है और आरोपी सिपाही सुनील सिंह शिकायतकर्ताओं को धमका रहे है।
ग्राम कुढा मोहम्मद गढ थाना बेवाना जनपद आम्बेडकर नगर के शिकायतकर्ताओं ने आरोप पत्र में कहा है कि सुनील सिपाही द्वारा जबरन वसूली की जा रही है और कहा जाता है की ये योगी टैक्स है देना होगा। ऊपर से आदेश है। सप्ताह में 100 और 250 रुपये जबरन वसूलने का विरोध किया। लेकिन जेल भेजने की धमकी मिलती है।
हालांकि यह जाँच का विषय है की कुछ माह पहले थाना बवाना आंबेडकर नगर से हटाया गया सिपाही पुनः उक्त थाने में कैसे तैनाती पा गया और आते ही योगी टैक्स की वसूली अभियान तेज कर दी।
हालांकि इस सम्बन्ध में पुलिस विभाग का कोई अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है।

No comments