Breaking News

दैनिक जीवन मे योग का समावेश कर शारीरिक ,मानसिक और सामाजिक तौर पर रहे स्वस्थ...डॉ दीप्ति शुक्ला

प्रातःकाल संवाददाता
इलाहाबाद । कुलभास्कर आश्रम पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कुलभास्कर कृषि इंटर कॉलेज में आयोजित विशेष शिविर के दूसरे दिन 'दैनिक जीवन में योग का महत्व' विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यशाला में अतिथि वक्ता प्रयाग महिला विद्यापीठ की शारिरिक शिक्षा विभाग की प्रोफेसर डॉ दीप्ति शुक्ला द्वारा व्याख्यान दिया गया।
श्रीमती शुक्ला ने कहा कि किसी भी कार्य को सफलता पूर्वक पूर्ण करना ही योग है, दैनिक जीवन मे योग का समावेश कर शारिरिक ,मानसिक और सामाजिक तौर पर स्वस्थ रहा जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलभास्कर पी.जी. कॉलेज के शारिरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष एवं इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ पी.के. पचौरी ने किया। योग शिक्षक शैलेशमिश्र ने स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रमधिकारी डॉ एस. पी. विश्वकर्मा एवं डॉ एस. के. त्रिपाठी द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ ज्योति शंकर ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

स्वयंसेवक शिवम पांडेय द्वारा डॉ कलाम के सुविचार पर प्रस्तुतिकरण दिया गया साथ ही दो प्रमुख सामाजिक बुराइयों अंधविश्वास एवं बलात्कार पर स्वयंसेवक हर्षविक्रम सिंह एवं स्वयंसेविका रबिता द्विवेदी द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया अमर उजाला एवं जिलिट गार्ड के सयुंक्त तत्वावधान में सरकार द्वारा नोटबन्दी के निर्णय पर स्वयंसेवको के लिए समूह परिचर्चा आयोजित की गयी । इस अवसर पर डॉ आर.ए. अवस्थी , डॉ आदेश वर्मा, डॉ एस. एन.पटेल ,डॉ. संजीव कुमार , ई. आर.पी. सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments