चुनावी राज्य कर्नाटक के उत्तरी हिस्से में दूसरे दिन अपनी ‘जन आशीर्वाद’ यात्रा जारी रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी अपना प्रदर्शन गिनाने की जगह कांग्रेस पर हमला करने के लिए अतीत में जाते हैं ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनका कार्यकाल खत्म होने में ज्यादा समय नहीं बचा इसलिए उनको अतीत पर भाषण देना बंद कर और काम शुरू करना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने जनसभा में मोदी की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘चुनावों के दौरान आपको देश को बताना होगा कि पांच साल में आपने क्या किया। पांच साल होने वाले हैं और आपने अपना खाता भी नहीं खोला है।’’ चुनावी राज्य कर्नाटक के उत्तरी हिस्से में दूसरे दिन अपनी ‘जन आशीर्वाद’ यात्रा जारी रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी अपना प्रदर्शन गिनाने की जगह कांग्रेस पर हमला करने के लिए अतीत में जाते हैं ।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले पांच साल में एक भी घोटाला नहीं हुआ और उनके (भाजपा) समय में एक से एक, खनन से लेकर अलग अलग तरह के घोटाले हुए ।’’ राज्य में विधानसभा चुनावों के पहले अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कोप्पल जिले में सड़क किनारे सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘चुनाव आ रहा है कांग्रेस पार्टी और सिद्धारमैया का समर्थन कीजिए। एक बार फिर से हमारी सरकार को यहां लाइये ताकि हम आपके साथ मिलकर काम कर सकें ।’’ कांग्रेस अध्यक्ष खास बस में राज्य के नेताओं के साथ यात्रा कर रहे हैं। विभिन्न जगहों पर सड़क किनारे बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया ।


No comments