Breaking News

अफ्रीकी गेंदबाज ने की ऐसी हरकत, हैरान रह गए सब

ये वाकया है इस्लामाबाद की पारी के 13वें ओवर का। ताहिर ने बाउंड्री के पास से थ्रो विकेटकीपर कुमार संगकारा की ओर फेंका और...

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) सीजन-3 में 25 फरवरी को मुल्तान सुल्तान और इस्लाबाद यूनाइटेड के बीच मुकाबला दुबई में खेला गया। मैच के दौरान इमरान ताहिर ने कुछ ऐसा किया कि फैंस सप्राइज हो गए। ये वाकया है इस्लामाबाद की पारी के 13वें ओवर का। ताहिर ने बाउंड्री के पास से थ्रो विकेटकीपर कुमार संगकारा की ओर फेंका, जिस वजह से टीम का एक रन बच गया। इस शानदार फील्डिंग के लिए सभी ने तालियां बजाकर ताहिर का उत्साह बढ़ाया। कैमरा उनकी ओर घूमा और ताहिर ने अपनी टी-शर्ट ऊपर उठा दी। स्टेडियम में लगी स्क्रीन पर इमरान एट पैक एब्स के साथ दिखाई देने लगे, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया।

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान ने 19.5 ओवर में 113 रन बनाए। इसके जवाब में इस्लामाबाद ने 17.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर ही जीत दर्ज कर ली। मुल्तान की शुरुआत कुछ खास नही रही और 19 रन पर ही उसे कुमारा संगाकारा (6), ड्वेन ब्रावो (6) और शोहेब मकसूद (1) के रूप में तीन झटके लगे।

शीर्षक्रम लड़खड़ाया, तो मध्यमक्रम में कप्तान शोएब मलिक ने 36 गेंदों में 35, जबकि किरोन पोलार्ड ने 19 बॉल पर 28 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से रुम्मन रईस ने सबसे अधिक 3, जबकि मोहम्मद शमी-आंद्रे रसेल को 2-2 सफला प्राप्त हुई। उनके अलावा स्टीवन फिन को 1 विकेट मिला।

आसान टारगेट का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज ल्यूक रोंची 0, जबकि साहिबजादा फरहान 9 रन बनाकर चलते बने। हालांकि इसके बाद चाड्विक वाल्टन ने 28 और हुसैन तलत ने 48 रन की पारी खेल टीम को 14 गेंदें शेष रहते 5 विकेट से जीत दिला दी। मुल्तान की ओर से इमरान ताहिर ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद इरफान और जुनैद खान को 1-1 सफलता हाथ लगी। आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचने वाले इमरान फरवरी 2017 में वनडे और टी20 फॉर्मेट में नंबर-1 गेंदबाज रहे हैं

No comments