Breaking News

‘ईडी के छापों से भी तेज है विराट कोहली की गति’, बोले मोहम्‍मद कैफ तो फैन्स ने यूं लिए मजे

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तारीफ की तो फैन्स ने उनके ही मजे ले लिए। मोहम्मद कैफ ने ट्वीट कर विराट कोहली के शतकों की रफ्तार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के छापों से भी तेज बताया।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तारीफ की तो फैन्स ने उनके ही मजे ले लिए। मोहम्मद कैफ ने ट्वीट कर विराट कोहली के शतकों की रफ्तार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के छापों से भी तेज बताया। सेंचुरियन में खेले गए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज के छठे और आखिरी वनडे में विराट कोहली के शानदार शतक की तारीफ में मोहम्मद कैफ ने ट्वीट किया था। मोहम्मद कैफ ने ट्वीट में लिखा- ”ईडी के छापों से भी तेज है कोहली की सेंचुरी की गति, बस आराम से बैठो और क्रिकेटरों की कई पीढ़ियों में कभी एक बार पैदा होने वाले एक क्रिकेटर की तारीफ करो।” कोहली का यह उनके वनडे करियर का 35वां शतक है। कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 96 गेंदों पर नाबाद रहते हुए 129 रन बनाए। कोहली के दमदार प्रदर्शन की तारीफ करने पर फैन्स ने ढेरों कमेंट कर मोहम्मद कैफ की जमकर चुटकी ली।

कन्हैया महेश्वरी नाम के यूजर ने लिखा कि आप भी फील्डरों की पीढ़ी में एक बार पैदा होने वाले खिलाड़ी थे। रौशन वत्स ने लिखा कि यह क्रिकेट के इतिहास में रनों और शतकों का सबसे बड़ा घोटाला है। मोहम्मद यूनुस खान ने लिखा कि कोहली ऐसे शतक मारते हैं कि जैसे हम नाश्ता करते हैं। योगिता ने लिखा- ”क्या बात है मोहम्मद भाई, कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना।” एहसान खान ने लिखा- ”ललित मोदी आईपीएल की वाट लगा के गए, विजय माल्या एसबीआई की, नीरव मोदी पीएनबी की, अब विराट कोहली साउथ अफ्रीका की वाट लगा के आएंगे।” एक यूजर ने लिखा कि उसे कैफ का ट्वीट समझ में नहीं आया।
डोगा नाम के यूजर ने लिखा कि उससे ज्यादा तेज नीरव मोदी और विजय माल्या हैं भागने में। अवेस कैफ ने लिखा- ”ईडी का नाम लिए आप, कहीं यूपी में आपके घर ने आ जाएं ये लोग?” नौशाद कुरैशी ने लिखा- ”सर उसका डीएनए हमसे अलग है, जैसे सुल्तान में सलमान का होता है, वैसे ये काम तो होना ही था, हमें तो खुशी होनी चाहिए कि विराट कोहली इंडियन हैं।” बता दें कि टीम इंडिया ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए निमंत्रण दिया था। दक्षिण अफ्रीकी टीम 204 रन ही बना सकी थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने कप्तान कोहली के शतक की बदौलत महज 32.1 ओवरों में ही मैच जीत लिया। शानदार पारी के लिए कोहली ‘मैन ऑफ द मैच’ भी रहे।

ED ke chhapon se bhi tez hai , Kohli ki century ki gati. Just sit back and admire a once in many generation cricketer
ED ke chhapon se bhi tez hai , Kohli ki century ki gati. Just sit back and admire a once in many generation cricketer
It is biggest scam (of run and century) in cricket history ...😂😂
ED ke chhapon se bhi tez hai , Kohli ki century ki gati. Just sit back and admire a once in many generation cricketer
ED ke chhapon se bhi tez hai , Kohli ki century ki gati. Just sit back and admire a once in many generation cricketer
क्या बात हैं मोहम्मद भाई , कही पे निग़ाए कही पे निशाना 😜😬
ED ke chhapon se bhi tez hai , Kohli ki century ki gati. Just sit back and admire a once in many generation cricketer
lalit modi ipl ki waat laga ke gaye vijay mallya sbi ki nirv modi Pnb ki ab virat kohli south Africa ki waat laga ke ayega
ED ke chhapon se bhi tez hai , Kohli ki century ki gati. Just sit back and admire a once in many generation cricketer
ED ke chhapon se bhi tez hai , Kohli ki century ki gati. Just sit back and admire a once in many generation cricketer
E.D Ka Naam Liye Aap Khae UP Me Appke Ghar Na Aajaye Ye Log Just Mazak
ED ke chhapon se bhi tez hai , Kohli ki century ki gati. Just sit back and admire a once in many generation cricketer
Sr uska Dna hmse alag h jese sultan me salman ka hota h vese yh kam to hona hi tha hme to khushi honi chahiye ki virat kohli indian h

No comments