Breaking News

श्रीदेवी के डेडबॉडी की पहली तस्वीर आप के सामने

मुंबई । निधन के बाद दुबई से श्रीदेवी की डेड बॉडी की पहली तस्वीर आ गयी है। इस तस्वीर को देखकर आप भावुक हो सकते हैं। शायद आप ये खबर जान चुके होंगे की अपनी दमदार और लाजवाब एक्टिंग से लाखों सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर सालों तक राज करने वाली श्रीदेवी का निधन हो चुका है। उनका निधन उस वक्त हुआ जब वो दुबई में किसी शादी में शामिल होने गई हुई थीं, जहां उन्हें अचानक कार्डिएक अरेस्ट आया।

अटैक के बाद वो बेहोश हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
80 के दशक में श्रीदेवी को हिंदी सिनेमा की फीमेल सुपरस्टार माना जाता था। अब श्रीदेवी की डेड बॉडी की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है। इधर श्रीदेवी के अचानक निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी की ओर से एक ट्वीट किया गया है जिसमें लिखा है कि अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय और अचानक निधन से दुखी हूं। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं।
खबर के मुताबिक, श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए परिवार समेत दुबई गई हुई थीं। श्रीदेवी अभी महज 54 साल की थीं। कहा जा रहा है कि श्रीदेवी के निधन से पहले अमिताभ बच्चन को भी शायद पहले ही हो गया था।
गौरतलब है कि श्रीदेवी की डेड बॉडी अभी दुबई में ही है। जहां से श्रीदेवी की डेड बॉडी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। यह तस्वीर पोस्टमार्टम के दौरान क्लिक की गई है। आपको बता दें कि दुबई से उनकी डेड बॉडी मुम्बई लाई जायेगी और उनका अंतिम संस्कार मुंबई में होगा। उनके पार्थिव शरीर को दुबई से लाने की तैयारी की जा रही है।
श्रीदेवी, देश की सबसे खूबसूरत भारतीय अभिनेत्री में से एक थीं। उन्हें देखकर कोई सोच भी नहीं सकता था कि इस तरह से उनका अचानक निधन हो सकता है। हालांकि, कई सालों से वो कम फिल्में ही कर रही थीं। लेकिन, उन्होंने अपने प्रदर्शन से फिर से साबित किया कि वो अभी वो 80 के दशक वाली श्रीदेवी ही हैं।




संदर्भ पढ़ें

No comments