Breaking News

कैशलेस हो गया पंजाब नेशनल बैंक.... पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को जमकर यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा बीजेपी सिर्फ देश की खुशहाली के लिए सिर्फ बातें ही करती है। इसकी वजह से किसान आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे हैं। अब तो बजट भी आ गया है, अब बताएं कितने लोगों का कर्ज माफ हुआ है। बता दें, शनिवार को समाजवादी कार्यालय में अखिलेश की अध्यक्षता में बीएसपी के चार नेताओं ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की। अखिलेश यादव ने कहा अब तो पंजाब नेशनल बैंक कैशलेस हो गई है। मैं तो कहता हूं कि किसानों को बैंक जाना चाहिए। 




कागज का एक टुकड़ा दिखाकर जितना चाहिए उतना पैसा लेकर चले आएं। बीजेपी अभी पीएनबी बैंक (पंजाब नेशनल बैंक) से गए पैसे मामले में उलझी हुई है। वरना अब तक सरकार लोगों को मुद्दों से भटकना शुरू कर देती। बजट पर बीजेपी बताए तो एक्सप्रेस-वे अच्छा कैसे बनेगा। बीजेपी पार्टी ने हर जगह कहा कि किसानों का कर्ज माफ सिर्फ हमारी सरकार में होगा। बजट में भी पैसा रखा, अब तो दूसरा बजट भी आ गया, केंद्र सरकार का पांचों बजट आ गया। बताएं कितनों का कर्ज माफ हुआ है। यह लोग ऐसे सपने दिखा रहे हैं, इसी वजह से किसान कष्ट में है। वो पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है। साथ ही अखिलेश ने कहा सरकार सपा कार्यालय के सामने की दुकानें हटा रही है, ये कैसे निवेश की बात कर रहे हैं। लोगों को बेरोजगार कर रहे हैं। बीजेपी का कोई आदमी अच्छे पकौड़े बनाकर दिखाए। सपा कार्यालय के बाहर कोई दुकान खुलवा दें, हमभी चख कर देखें बीजेपी के पकौड़े।
गोरखपुर-फूलपुर लोकसभा सीटों के उपचुनाव में जनता बहुत अच्छा निर्णय देगी। जो समाज को एक साथ बढ़ता देखना चाहते हैं, उनको सपा एक साथ जोड़ती रहेगी।

No comments