Breaking News

सरेराह बेरहमी से दलित छात्र की पिटाई , हुई मौत, एलएलबी का था छात्र


प्रातःकाल संवाददाता 

इलाहाबाद। हमले में जख्मी एलएलबी के छात्र दिलीप सरोज की सिविल लाइन स्थित निजी अस्पताल में मौत। शनिवार को रेस्टोरेंट में भोजन करने को लेकर झगड़ा हुआ, इसके बाद फार्च्यूनर सवार युवकों ने दिलीप को बेरहमी से पीटा था। कर्नलगंज पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों का पता लगा रही है।
दिनांक09.02.2018 की रात को 11 बजे के लगभग मृतक दिलीप सरोज पुत्र रामलाल निवासी फ़िरोज गांधी नगर प्रतापगढ़ अपने तीन अन्य साथियों के साथ कालिका होटल थाना कर्नलगंज इलाहाबाद में खाना खाने गए थे जहां पर इनका विवाद वहां पर पहले से मौजूद अन्य लड़को से किसी बात पर झगड़ा व मारपीट हो गई थी। जिसमे दिलीप गंभीर हालत में घायल हो गया था जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है। मृतक ADC लॉ कॉलेज में second year का छात्र था। 

No comments