Breaking News

अखिलेश बोले- योगी राज में जानवरों का भी शुरू हो गया एनकाउंटर

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया, "कौन सा कानून कहता है कि जानवरों को पकड़ने की जगह जान से मार दिया जाये, बेहोश भी तो कर सकते थे।"
लखनऊ पुलिस ने कहा कि तेंदुए को काबू करने में आशियाना के SHO घायल हो गये थे।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में तीन दिन से आतंक का पर्याय बने तेंदुए को पुलिस ने मार गिराया। पुलिस का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन तेंदुए ने आशियाना क्षेत्र के एसएचओ त्रिलोकी सिंह पर हमला कर दिया, इसी दौरान उन्होंने आत्मरक्षा में तेंदुए पर गोली चलाई। गोली लगने से तेंदुआ घायल हो गया। घायल तेंदुए को लखनऊ वन्यजीव उद्यान लाया गया जहां बाद में उसकी मौत हो गयी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले पर यूपी सरकार और यूपी पुलिस पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि क्या नयी सरकार में जानवरों के भी एकांउटर का चलन शुरु हो गया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश पुलिस का एनकाउंटर काफी चर्चा में रहा है। कुछ ही दिन पहले कैराना में दो फरार अपराधियों ने एनकाउंटर के डर से पुलिस में हलफनामा देकर कहा था कि अब वे लोग कभी अपराध नहीं करेंगे। अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया, “कौन सा कानून कहता है कि जानवरों को पकड़ने की जगह जान से मार दिया जाये, बेहोश भी तो कर सकते थे। नयी सरकार में क्या जानवरों के भी एकांउटर का चलन शुरु हो गया है। ये गैर कानूनी है, इसके जिम्मेदार बचने नहीं चाहिए।” अखिलेश यादव ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कौन सा कानून कहता है कि जानवरों को पकड़ने की जगह जान से मार दिया जाये, बेहोश भी तो कर सकते थे. नयी सरकार में क्या जानवरों के भी एकांउटर का चलन शुरु हो गया है. ये गैर कानूनी है, इसके जिम्मेदार बचने नहीं चाहिए. http://www.dnaindia.com/india/report-luckow-police-team-awarded-rs-50000-for-killing-leopard-reward-taken-away-after-animal-activists-demand-action-2585648 
बता दें कि लखनऊ के बाहरी इलाके औरंगाबाद में शनिवार को एक तेंदुआ घुस गया था। यह तेंदुआ तीन दिनों से पुलिस और वन विभाग की टीम को छका रहा था। इसे पकड़ने में पुलिस और वन विभाग के पसीने छुट गये लेकिन तेंदुआ काबू में नहीं आया। शनिवार सुबह यह तेंदुआ वन विभाग की ओर से पकडने के लिए लगाये गये जाल को तोड़कर एक मकान में घुस गया। यहां इस जानवर ने तीन स्थानीय लोगों को घायल कर दिया था, जब एसएचओ त्रिलोकी सिंह लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे, तो तेंदुए ने उनपर भी हमला कर दिया। इसी दौरान तेंदुए पर गोली चलाई गई। वन विभाग की टीम ने भी तेंदुए को मारे जाने पर आपत्ति जताई है।

My SHO Triloki got injured due to fight with an aggressive leopard @dgpup @Uppolice

No comments