Breaking News

जल रहा पश्चिम बंगाल आसनसोल और रानीगंज में धारा 144 लागू


आसनसोल ;पश्चिम बंगालद्ध। पश्चिम बंगाल के आसनसोल. रानीगंज इलाके में रामनवमी के एक जुलूस को लेकर हिंसा होने के बाद आजए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं और आपराधिक दंड संहिता की धारा144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। आसनसोल के उप संभागीय अधिकारी प्रोलय रायचौधरी ने बताया कि अफवाहें फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गईं और शांति बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन सेवाएं चालू हैं।



रायचौधरी ने बताया कि इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और आरएएफ को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन शीर्ष पुलिस अधिकारियों को कोलकाता से यहां भेजा गया है। सोमवार को बर्द्धमान वेस्ट जिले के रानीगंज में रामनवमी के एक जुलूस को लेकर दो गुटों में हिंसा हो गई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। एक प्रदर्शनकारी ने आसनसोल. दुर्गापुर के पुलिस उपायुक्त अरिदंम दत्ता चौधरी पर बम फेंक दिया जिससे अधिकारी को अपना एक हाथ गंवाना पड़ा। उनका दुर्गापुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

No comments