एक भाई नहीं फूलपुर लोस के लाखों भाइयों के लिए करें वोट....प्रदेश अध्यक्ष हाजी रेयाज़ अहमद
प्रातःकाल न्यूज़ नेटवर्क
इलाहबाद। फूलपुर लोकसभा उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। जहाँ भाजपा अपनी सीट बचाने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। वहीँ सपा ने अपनी सीट छीनने के लिए हरवर्ग का समर्थन हासिल कर अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगी है।
समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी रेयाज़ अहमद ने अक़लियतो की एक बैठक मे कहा ।
एक भाई नही फूलपुर क्षेत्र के लाखों भाईयों के लिए अकंलियत के लोग साइकिल को वोट करें।दायरा शाह अजमल मे अज़हर अब्बास जाफरी के आवास पर जुटे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को समबोधित करते हुए हाजी रेयाज़ ने कहा यह वक्त़ सपा ,बसपा,लोकदल,पीस पार्टी ,निषाद पार्टी गठबन्धन के मुस्तकबिल का है।
गौरतलब हो कि केशव मौर्या के डिप्टी सीएम बनने के बाद उनकी लोकसभा सीट फूलपूर पर 11 मार्च को वोटिंग होनी है । बीजेपी के इस सीट पर विपक्षी दल की भी निगाहे हैं। विपक्षी दल फूलपूर सीट के लिए रणनीति भी बनाने में जुटे है, कहा जा रहा है कि विरोधी दल एकजुट होकर यहां भाजपा को कड़ी चुनौती दे रहे है हैं। और जीत का दावा भी करते नजर अ रहे है।



No comments