Breaking News

जानिए क्या हुई बात, प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह को आधी रात को किया वीडियो कॉल,

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने दोस्त को सरप्राइज देने के लिए आधी रात में वीडियो कॉल किया। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और एक्टर रणवीर सिंह के बीच अच्छी दोस्ती है। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों विदेश में ‘क्वाटिंकों’ की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन प्रियंका अपने जिगरी दोस्त रणवीर सिंह से वीडियो कॉल के जरिए बात करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने दोस्त को सरप्राइज देने के लिए आधी रात में वीडियो कॉल किया। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका ने रणवीर को जिस वक्त कॉल किया, वह अपनी कार में मौजूद थे और फिल्म के अगले सीन की तैयारियां कर रहे थे। रणवीर ने प्रियंका का वीडियो कॉल देखते ही तुरंत कॉल रिसीव किया और बात की।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह को इंस्टाग्राम में लाइव चैट में ज्वाइन करने के लिए वीडियो कॉल किया था। प्रियंका चोपड़ा ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ”शुक्रिया रणवीर सिंह, तुम सच में एक रॉकस्टार हो। तुम्हारे द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिया गया संदेश महत्वपूर्ण है।” वीडियो में प्रियंका चोपड़ा रणवीर सिंह से सवाल करती हुई नजर आ रही हैं कि तुम इंटरनेशनल वुमन्स डे पर स्पेशल क्या करने वाले हो और तुमने क्या पहना हुआ है, तो रणवीर सिंह जवाब देते हुए कहते हैं, ”मैंने ग्रीन कलर की स्कर्ट पहनी है। मैंने कल ही सेट पर यह बोल दिया था कि वुमन्स डे पर सभी लोग स्कर्ट पहनेंगे, सभी लोग मतलब सभी लोग यहां तक स्पॉट बॉय सभी ने स्कर्ट पहनी।”

Priyanka Chopra, actress Priyanka Chopra, Priyanka Chopra, bollywood actress Priyanka Chopra, hollywood actress Priyanka Chopra, Priyanka Chopra income tak, Toyota Prius, Priyanka Chopra,Income-Tax Appellate Tribunal, Income-tax (I-T) Act, hollywood actress priyanka chopra, entertainment, jansattaएक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा। (Photo Source: Instagram)
प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, ”हम लोगों ने तो तुमको पहले भी स्कर्ट में देखा है, फिल्म बाजीराव मस्तानी के समय भी तुमने एक लॉन्ग स्कर्ट पहनी थी, मेन वियर स्कर्ट।” इस पर रणवीर कहते हैं – बेशक। रणवीर प्रियंका से कहते हैं, ”तुम्हारी याद आती है, जल्दी भारत आ जाओ। मैं तुमसे बात कर खुश हुआ।” प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, “हां रन्नो, मेरे पास एक प्लान भी है।”

Thank you @RanveerOfficial for being such a rock star and your message on is so important and “Intelligent” lol❤ Full discussion on my Instagram story!

1 comment: