Breaking News

'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के बीच कुछ ऐसे इन्जॉय कर रही हैं मौनी रॉय

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग यूरोप में चल रही है। इस बीच मौनी शूटिंग से टाइम निकालकर यूरोप भी घुम रही हैं। खुद को काम के तनाव से दूर रखने के लिए मौनी बुल्गेरिया शहर में मस्ती कर रही हैं।


मौनी ने बुलगेरिया अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी फोटोज की जमकर तारीफ की है। मौनी की किसी भी फोटो में उनका कोई दोस्त दिखाई नहीं दे रहा है। वह अकेले की शूटिंग से समय निकालकर फुरसत के पल इन्जॉय कर रही हैं।

Mouni Roy spend leisure Moments after brahmastra shooting

बात करें मौनी की फोटोज की तो उन्होंने बुलगेरिया के प्लोवदिव टाउन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। मौनी ने यूरोप की ऐतिहासिक इमारतों के बीच अपनी फोटो क्लिक की है और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इतना ही नहीं उन्होंने खूबसूरत पहाड़ों और बर्फीली वादियों के बीच भी फोटो खींची हैं।



मौनी रॉय को एकता कपूर के फेमस सीरियल 'नागिन' से अलग पहचान मिली थी। इसके अलावा वह लाइफ ओके के शो 'देवों के देव महादेव' में भी काम कर चुकी हैं। इस शो में उन्होंने सती की भूमिका निभाई थी। उनके इस किरदार को भी काफी लोगों ने पसंद किया था।



आपको बता दें कि मौनी, अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। वहीं उनकी दूसरी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन,आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी नजर आएंगे। 

No comments