Breaking News

वार्षिक उत्सव : बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम, पत्रकार भी सम्मानित

फतेहपुर । उत्तर प्रदेश  के फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सेनीपुर मलौनी गाँव में स्थिति टेनी टास्ट इंग्लिस पब्लिक स्कूल में आज वार्षिक उत्सव के मौके पर स्कूली छात्रों ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मुग्ध कर दिया । छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावक और भारी मात्रा में ग्रामीणों ने अपनी पूर्ण भागीदारी निभाई। वही इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में बी जे पी नेत्री बिजय लक्ष्मी साहू इस कार्यक्रम में मौजूद रही।

इस कार्यक्रम में बच्चो ने अपना रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य था ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाना। इस कार्यक्रम में  मुख्यअतिथि ने होनहार बच्चो को मंच से सम्मानित कर  बच्चो का हौसला अफजाई किया। इस कार्यक्रम में जहा बच्चे अपनी प्रतिभा दिखा कर लोगो का दिल जीतने में कोई कसर उठा नहीं रखे तो वही इस कार्यक्रम में बच्चो की प्रतिभा देख पत्रकार भी अपने को नहीं रोक सके और बच्चो की हौसला बढ़ाने के लिए उनको नगद पुरष्कार देकर सम्मानित किए । इसी बीच कार्यक्रम के आखरी चरण में पत्रकारों को मंच से सम्मानित किया गया। जिसमे मुमताज़ अहमद [ इसरार ] सम्पादक दो आबा टुडे ब्यूरो साधना प्राइम न्यूज़,इलियास खान सम्पादक ज़ीशान न्यूज़ ब्यूरो टीवी 24 न्यूज़ सुनील गुप्ता यूपी प्रभारी याराना टाइम्स ब्यूरो अभय केशरी न्यूज, अमन गुप्ता ब्यूरो स्वराज एक्सप्रेस टीवी न्यूज़ ।नफीस जाफरी सम्पादक दैनिक न्यूज़ वाणी । मुकीम अहमद सम्पादकअर्श न्यूज़ टूडे,अमित कुमार सिंह ब्यूरो लाइव टीवी न्यूज ज़ुल्म आज तक, नफीस खान ब्यूरो यूपी स्टार न्यूज़ आदि पत्रकार शामिल रहे। 

No comments