बुआ और बबुआ का गठबंधन डूबेगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Allahabad : उम्मीद के मुताबिक सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अपनी तीन सभाओं में सपा-बसपा गठबंधन पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत देखकर डरे सपा और बसपा ने हड़बड़ी में गठबंधन कर लिया, इसका डूबना तय है। जिन लोगों ने 15 साल तक लूट खसोट की अब वह एक हो गए हैं लेकिन प्रदेश में परिवारवाद, वंशवाद और जातिवाद की राजनीति करने वालों का अब कोई स्थान नहीं है।
युवाओं और बेरोजगारों के लिए भी उन्होंने अपने तरकश से कई तीर निकाले। कहा पूर्व की सरकारों में हुई जिन भर्तियों में उनके साथ ज्यादती की गई उसके दोषी लोगों को सजा जरूर दी जाएगी। इसी माह माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का गठन कर 60 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का दावा भी उन्होंने किया।
फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए सोरांव विधानसभा के जलालपुर में पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज, फूलपुर विधानसभा के सहसों में छत्रपति शिवाजी डिग्री कालेज एवं शहर उत्तरी विधानसभा के तुलसी मंच लेबर चौराहा पर आयोजित चुनावी सभाओं में सीएम योगी ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी खूब तंज कसा। बोले: इनका नारा था चढ़ गुंडों की छाती पर बटन दबाना हाथी पर। जिस दल के लिए ये नारा था आज उसी के साथ दोस्ती कर ली है। तुलसी मंच में हुई सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी कंपनियों यूपी में निवेश करना चाहती थीं, लेकिन तब बुआ और बबुआ की कमीशनबाजी और उनके गुंडों की वजह से यहां आने की कोई हिम्मत नहीं करता था। अब प्रदेश में तमाम कंपनियां निवेश के लिए कतार में खड़ी हैं।
नहीं होगा युवाओं का पलायन
योगी ने युवाओं को आश्वस्त किया कि अगले तीन वर्ष में प्रदेश से कोई भी नौजवान रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएगा। प्रदेश में ही युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलेंगे। उन्होंने विभिन्न नौकरियों का जिक्र करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का गठन कर 60 हजार पद भरे जाएंगे। वर्तमान समय में 1.20 लाख टीईटी उत्तीर्ण छात्र हैं, जबकि सरकार के पास 1.37 लाख पद रिक्त हैं। पुलिस में 1.62 लाख पद भरे जाने हैं। कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही हमने अपने व मंत्रियों के खर्चों में कटौती करते हुए किसानों का कर्ज माफ किया और बकाया गन्ना मूल्य का 25 हजार करोड़ रूपये भुगतान किया। योगी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अपनी पीठ भी ठोंकी। कहा कि अपराधियों के डर से पहले पुलिस भागती थी आज अपराधी प्रदेश छोड़ कर भाग रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी सपा-बसपा के गठबंधन पर निशाना साधा। सभा में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, सांसद विनोद सोनकर, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापित नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने दिया।

No comments