Breaking News

*ब्रेक्रिंग* *सपा ने इलाहाबाद् फूलपुरऔर गोरखपुर सीट पर किया कब्ज़ा, बिहार में भी भाजपा को झटका, जश्न में डूबा सपा गठबंधन

परवेज़ आलम
राज्य ब्यूरो। भाजपा के अश्वमेघ यज्ञ का घोडा इलाहाबाद के फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा पर रुक गया।  सपा गठबंधन में जश्न जारी है सपा ने इस सीट पर कब्ज़ा कर लिया है। सपा प्रत्याशी नागेन्द्र प्रताप सिंह 342796 मत पाकर विजयी। इन्होंने भाजपा को 59613 मतों से करारी शिकस्त दी है। इसके साथ ही गोरखपुर में सपा 22 हजार मतों से जीत हांसिल कर ली है। औपचारिक घोषणा अभी होनी है।


बिहार में अभी तक *बीजेपी के हिस्से में सिर्फ भभुआ विधानसभा सीट* ही आ सकी है।जहां, बीजेपी के दिवंगत विधायक आनंद भूषण पांडेय की पत्नी रिंकी रानी को विजयी घोषित किया गया है।
*अररिया लोकसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार सरफराज आलम बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप सिंह से 43345 वोटों से आगे चल रहे हैं*
वहीं, *जहानाबाद विधानसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव जेडीयू के अभिराम शर्मा से 35036 वोटों से विजयी हुए हैं।*
 7

*⚡यूपी की फूलपुर सहित गोरखपुर सीट सपा की झोली में*

अगर बात करें यूपी के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों की तो इन दोनों ही जगहों पर समाजवादी पार्टी सुबह से ही बढ़त बनाए हुए थी। बता दें कि गोरखपुर में सपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद 2, 12, 061 वोटों के साथ निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। इसके साथ ही फूलपुर लोकसभा सीट सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल ने जीत ली है।
शिवसेना नेता संजय राउत का बीजेपी पर हमला, कहा- मैं ये नहीं मानता की एसपी-बीएसपी गठबंधन ने काम किया, मैं मानता हूं कि प्रभु श्रीराम की सबसे ज्यादा निंदा करने वाले एसपी के नेता के लिए आपने जिस दिन रेड कार्पेट डाला उसी दिन प्रभु श्रीराम भी आपके खिलाफ हो गये। वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अररिया लोकसभा और जहानाबाद में बढ़त पर खुशी जताते हुए ट्वीट किया आपने ‘लालू’ को नहीं एक विचार को क़ैद किया है। यही विचार और धारा आपके अहंकार को चूर-चूर करेगी। हमने जनता की अदालत में बड़ी विनम्रता से अपनी बात रखी। जनता के प्यार ने विनम्रता और शक्ति प्रदान की है बाक़ी लोकतंत्र में जीत-हार चलती रहती है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर मायावती व अखिलेश यादव को बढ़त व जीत की मुबारकबाद दी। वहीं दूसरी ओर उपचुनावों में पिछड़ने पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं।

नागेन्द्र सिंह पटेल

नागेंद्र सिंह की फूलपुर क्षेत्र में लोगों के बीच काफी अच्छी पैठ है। नागेंद्र वर्तमान में सपा के मंडल अध्यक्ष हैं। उनकी गिनती सपा के पुराने चेहरों में की जाती है। 2014 लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। 2014 में सपा ने भले ही नागेंद्र पर दांव नहीं लगाया था लेकिन उपचुनाव में टिकट देकर 2019 लोकसभा चुनाव का दांव जरूर खेला है। फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सबसे ज्यादा बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बीजेपी के बाद खाली पड़ी यह सीट

2014 लोकसभा चुनाव में केशव प्रसाद मौर्या ने शानदार जीत दर्ज कर बीजेपी को पहली बार फूलपुर लोकसभा सीट का तोहफा दिया था। फूलपुर सीट पर पहली बार कमल खिलाने पर केशव प्रसाद मौर्या को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। केशव के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने पर उन्हें डिप्टी सीएम की कमान सौंपी गई। डिप्टी सीएम की कमान संभालने पर फूलपुर लोकसभा सीट से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसके साथ ही फूलपुर लोकसभा सीट खाली हो गई है।

No comments