विकास का कमल खिला था विकास का कमल खिला है और विकास का कमल खिलेगा--- केशव प्रसाद मौर्य
इलाहाबाद। आज मतदान समाप्त होने के उपरांत उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी ने केंद्रीय कार्यालय पर पहुंचकर सर्वप्रथम 2017 के विधानसभा चुनाव की जीत को 1 वर्ष पूर्ण होने पर सबको बधाई देते हुए फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में लगे कार्यकर्ताओं का कुशल क्षेम पूछते हुए सब को जीत की पूर्व में ही बधाई भी दी और 2019 के चुनाव की तैयारी में लग जाने का दिशा निर्देश भी दिया।
उन्होंने सभी मतदान करने वाले और मतदान न करने वाली जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि मताधिकार का प्रयोग हर व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए वह लोकतंत्र का सबसे बड़ा अस्त्र होता है उन्होंने आगे कहा कि कम मतदान के लिए वोटर लिस्ट भी जिम्मेदार है आगे वोटर लिस्ट ठीक कराने के विषय को गंभीरता से विचार करते हुए उस पर कार्य किया जाएगा जिससे आम जनमानस को कोई दिक्कत ना हो उन्होंने सपा बसपा के गठबंधन को असफल गठबंधन बताते हुए कहा कि वह सिर्फ नेताओं की पार्टी है जनता उनका साथ छोड़ चुकी है जनता हमारे साथ है क्योंकि हम बिना भेदभाव के विकास की राजनीति कर रहे हैं अब जातिवाद की राजनीति का दिन समाप्त हो चुका का विकासवाद की राजनीति भारतवर्ष में पुष्पित और पल्लवित हो रही है और उन्होंने कहा कि फूलपुर में विकास का कमल खिला है उन्होंने आगे कहा कि गोरखपुर से उपेंद्र शुक्ला और फूलपुर से कौशलेंद्र सिंह पटेल विजई होंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते हुए कहा कि 100 में 60 हमारा है बाकी में बंटवारा है
आज प्रातः काल उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पत्नी राजकुमारी मौर्या के साथ एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं सांसद माननीय श्यामाचरण गुप्ता जी पत्नी जमुनोत्री गुप्ता जी के साथ अपना अपना मतदान किया
चुनाव समाप्त होने के थोड़ी देर बाद सभी कार्यकर्ताओं का केंद्रीय कार्यालय पर एकत्रित होना प्रारंभ हो गया और सभी ने अपने अपने क्षेत्र की सूचना दी
प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्या विधायक भूपेश चौबे प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता चुनाव संयोजक प्रभा शंकर पांडे राघवेंद्र मिश्रा मुरारी लाल अग्रवाल शशि वार्ष्णेय मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव गणेश केसरवानी राजू पाठक रवि केसरवानी कुंज बिहारी मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे


No comments