Breaking News

भोजपुरी फिल्‍म ‘मेंहदी लगा के रखना – 2’ यू-ट्यूब पर नहीं होगी रिलीज निर्माता अनंजय रघुराज ने लिया बड़ा फैसला

भोजपुरी फिल्‍म मेंहदी लगा के रखना – 2’ यू-ट्यूब पर रिलीज नहीं की जायेगी। इस बारे में फिल्‍म के निर्माता अनंजय रघुराज ने एक बड़ा फैसला लिया है और कहा कि वे अपनी फिल्‍म को यू-ट्यूब रिलीज नहीं करेंगे। इस खबर से भोजपुरी फिल्‍मों के उन दर्शकों को मायूसी हो सकतीजो बिना सिनेमा हॉल गए यू-ट्यूब पर ही फिल्‍में देख लेते हैं। निर्माता के इस फैसले की चर्चा इंडस्‍ट्री में भी जोर शोर से हो रही है।

आखिर कौन सी वजह है कि अनंजय रघुराज राज ने फिल्‍म के रिलीज को लेकर ये बड़ा फैसला लिया हैइस बारे में खुद अनंजय ने बताया कि हम फिल्‍में सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए बनाते हैं। मगर पिछले कुछ दिनों से अच्‍छी फिल्‍में भी सिनेमाघरों में औंधे मुंह गिर जा रही हैजबकि उसी को यू-ट्यूब पर मिलियन से भी ज्‍यादा व्‍यूज मिल जाते हैं। यह निर्माताओं के लिए और फिल्‍म इंडस्‍ट्री के लिए सही नहीं है। क्‍योंकि कोई भी आदमी फिल्‍मों के निर्माण में करोड़ों रूपए खर्च करता है। ऐसे में अगर लोग हॉल में फिल्‍में नहीं देखेंगेतो फिर फिल्‍म की लागत भी नहीं निकल पायेगी।
उन्‍होंने कहा कि वेब सिरीज होती तो अलग बात होतामगर हम फुल लेंग्‍थ फिल्‍में बना रहे हैं। हम इसके निर्माण में सब कुछ झों‍क देते हैं। अगर फिर भी इसका आउटपुट नहीं मिलता तो यह पूरी इंडस्‍ट्री के लिए आने वाले दिनों में एक संकेत हैजिससे हर प्रोड्यूसर डायरेक्‍टर को समझना होगा। इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में कई बदलाव आये हैं। फिल्‍में अच्‍छी बनने लगी हैंजो पूरे परिवार के साथ देखी जा सके। स्थितियां बदली हैंतो क्‍यों ना दर्शक सिनेमाघरों में फिल्‍म को देखने जाये।
गौरतलब है कि प्रोड्यूसर अनंजय रघुराज की सुपर स्‍टार प्रदीप पांडेय चिंटू स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म मेंहदी लगा के रखना – 2’ साल 2017 की सबसे बड़ी ब्‍लॉक बस्‍टर भोजपुरी फिल्‍म मेंहदी लगा के रखना’ का सिक्‍वल हैजो जल्‍द ही रिलीज होने वाली है।  मगर फिल्‍म के रिलीज से पहले अनंजय का यह बड़ा फैसला कितना कारगर साबित होता हैये आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।
फिल्‍म : मेंहदी लगा के रखना – 2
बैनर : अनन्‍या क्राफ्ट
प्रजेंटर : आदि शक्ति इंटरटेंमेंट और त्रिमूर्ति इंटरटेंमेंट मीडिया
निर्माता : अनंजय रघुराज
निर्देशक : मंजूल ठाकुर
पीआरओ : रंजन सिन्‍हा और उदय भगत
कास्‍ट : प्रदीप पांडे चिंटूरीचा दीक्षितयश कुमारमनोज टाइगररजनीश झांजीज्‍योति पांडेअंजना सिंहसोनू पांडेय
कहानी और डायलॉग : अरविंद तिवारी
स्‍क्रीनप्‍ले : अरविंद तिवारीमंजूल ठाकुर और अनंजय रघुराज
संगीत : रजनीश मिश्रा और मधुकर आनंद
गीतकार : राजेश मिश्राप्‍यारेलाल यादवश्‍याम देहाती और आजाद सिंह
सह निर्माता : कुमकुम फिल्‍म्स

No comments