Breaking News

अमित शाह ने नागपुर जाकर संघ प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात

नागपुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय में आज संघ प्रमुख मोहन भागवत और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। शहर के महल क्षेत्र में स्थित आरएसएस मुख्यालय में शाह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर पहुंचे और वहां से शाम चार बजकर 40 मिनट पर निकल गए। उन्होंने यहां भागवत और आरएसएस के महासचिव भैयाजी जोशी से भी मुलाकात की।


इससे पहले दिन में केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती भी संघ मुख्यालय पहुंची थीं। वह संघ कार्यालय से दोपहर में करीब एक बजे चली गईं। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के प्रमुख विष्णु सदाशिव कोकजे ने भी आज आरएसएस मुख्यालय का दौरा किया। शाह पिछले महीने चार मार्च को भी आरएसएस मुख्यालय आए थे।

No comments