Breaking News

इलाहाबाद में मां-बेटे की हत्या जांच जारी

 इलाहाबाद । शहर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के एलनगंज सीमेट कालोनी में शनिवार की शाम मां-बेटी का शव कमरे के अन्दर खून से लथपथ पाया गया। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या के बाद से उसका पति फरार है। सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

कमिश्नर कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत रणजीत यादव कर्नलगंज के एलनगंज सीमेट कालोनी में द्वितीय तल पर पत्नी नीलम उर्फ पूनम एवं सात माह के बेटे के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि उसके कमरे का दरवाजा विगत चार दिन से बन्द था। शनिवार की सुबह से उसके कमरे से दुर्गन्ध आने लगी तो आस-पास के लोगों ने उसके कमरे के अन्दर देखा तो उसकी पत्नी व बेटा खून से लथपथ दिखाई दिये। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कर्नलगंज इंस्पेक्टर एवं क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। मां-बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है। घटना के बाद से रणजीत यादव फरार है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम व खोजी कुत्ता को बुलाया गया। आशंका है कि रणजीत यादव ने ही दोनों की हत्या की है। वह चार दिन से कमरे पर नहीं आ रहा है।
   क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि बेटी की उम्र लगभग सात माह की होगी और उसकी मां लगभग 32वर्ष की होगी। प्रथम दृष्टया दोनों की चार दिन पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी और कमरे का दरवाजा बन्द करके रणजीत फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उसने नीलम से दूसरी शादी की थी। रणजीत यादव मूलतः नवाबगंज के डाण्डी गांव का निवासी है। घटना के सम्बन्ध में उसके परिजनों को खबर दे दी गई है।

No comments