Breaking News

मोदी सरकार पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन, लगाया दखलंदाजी का आरोप

विकास सिंह ने कहा, "इंदु मल्होत्रा बहुत अच्छी वकील हैं और वे एक महान जज साबित होंगी। मुझे सरकार के दृष्टिकोण पर बड़ा संदेह है क्योंकि ऐसा कोई कारण नहीं है जिसके द्वारा उन्हें जस्टिस केएम जोसेफ के नाम को मंजूरी देने में समस्या हो।"

वरिष्ठ वकील इंदु मल्होत्रा सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति पाने वाली पहली महिला है, जिन्हें सीधे बार असोसिएशन द्वारा चुना गया है। शुक्रवार को इंदु मल्होत्रा सुप्रीम कोर्ट की जज के तौर पर शपथ लेंगी। वहीं सरकार ने दूसरे जज की नियुक्ति पर अभी भी चुप्पी साधी हुई है। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने जस्टिस केएम जोसेफ और इंदु मल्होत्रा के नाम की सिफारिश की थी, लेकिन सरकार ने इसे मंजूरी नहीं दी थी। इसके बाद काफी विवाद हुआ और विचार करने के बाद सरकार ने इंदु मल्होत्रा की नियुक्ति को स्वीकार कर लिया, लेकिन केएम जोसेफ के नाम पर सरकार अभी भी चुप है।

इसी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन के अध्यक्ष और वकील विकास सिंह ने सरकार पर दखलअंदाजी का आरोप लगाया है। एएनआई से बातचीत के दौरान विकास सिंह ने कहा, “एक की नियुक्ति कर दी गई और दूसरे की नियुक्ति न करके सरकार ने न्यायपालिका के कामकाज में दखलअंदाजी की है। यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है और इसे सरकार के साथ बहुत ही दृढता से उठाया जाना चाहिए।” वहीं इंदु मल्होत्रा के बारे में बात करते हुए विकास सिंह ने कहा, “इंदु मल्होत्रा बहुत अच्छी वकील हैं और वे एक महान जज साबित होंगी। मुझे सरकार के दृष्टिकोण पर बड़ा संदेह है क्योंकि ऐसा कोई कारण नहीं है जिसके द्वारा उन्हें जस्टिस केएम जोसेफ के नाम को मंजूरी देने में समस्या हो।”

Indu Malhotra is a fine lawyer & she will prove to be a great judge. I have huge reservation at the attitude of the government, there is no way by which they should not have cleared Justice KM Joseph's name: Advocate Vikas Singh, President, Supreme Court Bar Association pic.twitter.com/Ob7ft76Svr
By making one appointment and not making another, the govt has interfered in functioning of the judiciary. This is a very serious matter and should be taken up with the government very strongly: Advocate Vikas Singh, President, Supreme Court Bar Association

No comments