ईडी ने आंध्रा बैंक के एक पूर्व निदेशक की जमानत याचिका का विरोध
नयी दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने गुजरात के एक औषधि कंपनी से जुड़ा 5000 करोड़ रुपए का कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार आंध्रा बैंक के एक पूर्व निदेशक की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा गया था कि इससे मौजूदा जांच में बाधा आ सकती है। एजेंसी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ शर्मा की अदालत में दायर लिखित जवाब में अनूप प्रकाश गर्ग की ओर से याचिका का विरोध किया था।
ईडी की तरफ से विशेष लोक अभियोजक नीतेश राना ने अदालत को बताया कि गर्ग के खिलाफ गंभीर आरोप हैं क्योंकि उनके इशारे पर लगभग 300 करोड़ रुपए की ऋण को मंजूरी दी गई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को निर्धारित किया है। जांच एजेंसी ने गर्ग (59) को 12 जनवरी को गिरफ्तार किया और वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

No comments