Breaking News

न्याय पर भारी पांच अपराध के आरोपी को पिपरी पुलिस का मिला संरक्षण*

कौशाम्बी । जिले का पिपरी थाना बेलगाम है और आलाधिकारियों का आदेश भी पिपरी पुलिस के लिए मायने नही है एक साथ तीन अपराध करने  वाले को पिपरी पुलिस संरक्षण दे रही है और न्याय के रास्ते चल कर जिलाधिकारी पुलिस कप्तान के चौखट पर फरियाद करने वाले दूधनाथ को पुलिस ने हवालात में डाल कर समझौते का दबाव बना रही है मामले में दूध नाथ की जमीन कब्जा कराने का ठेका भी पचास हजार में पिपरी पुलिस ने ले रक्खा है


पिपरी थाने के पेराई निवासी दूधनाथ दो भाई थे और दोनों भाइयों को अलग अलग आवास की जमीन का पट्टा मिला जिस पर दोनों भाई अलग अलग काबिज रह कर मकान बना भी लिए थे लेकिन बड़े भाई की कुछ महीने पहले मौत पर पट्टे के भूमि पर बने मकान को उसके पुत्र ने एक दलित के हाथ बेच दिया पहला अपराध यही हो गया । दूसरा अपराध अपने हिस्से की जमीन के साथ चाचा दूधनाथ के पट्टे की भूमि में बने मकान को भी धोखेबाज भतीजे ने बैनामा कर दिया जो दूसरा अपराध है इस अपराध में खरीददार भी दोषी है तीसरा अपराध फिर इसी जमीन पर हो गया  और दलित की जमीन एक पिछड़ी जाति के व्यक्ति ने खरीद कर बैनामा करा लिया अब बिना बेचे दूधनाथ की मकान पर कब्जे का ठेका पिपरी पुलिस ने लेकर दूधनाथ को गिरफ्तार कर कब्जे में प्रताड़ित कर बीते महीने थाने पर समझौता कागज पर हस्ताक्षर करा लिया  यह चौथा अपराध है अब जमीन बचाने के लिए दूधनाथ आलाधिकारियों की शरण मे पहुँचा तो जरूर लेकिन न्याय मिलने के बजाय पिपरी पुलिस ने उसे यह कह कर हवालात में डाल दिया कि अधिकारियों का बहुत चक्कर लगाते हो यह पाचवा अपराध पुलिस ने ही कर दिया अब वह निर्दोष दूधनाथ पुलिस की कैद से छूटने को फड़फड़ा रहा है ।।

*✍✍सुशील केशरवानी की रिपोर्ट

No comments