नंदी ने जनता दरबार में जन समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिया उचित दिशा निर्देश
लखनऊ, 23 अप्रैल: नागरिक उड्डयन एवं स्टाम्प मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी के सचिवालय स्थित कार्यालय पर सोमवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ। हर हफ्ते होने वाले इस आयोजन के दौरान कई लोग अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पहुचें। नंदी जी ने दरबार में सभी की समस्याएं सुनी और इसे दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया।
नौकरी के नाम पर ठगी
जौनपुर के स्थायी निवासी अजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि नौकरी दिलवाने के नाम पर उनसे छः लाख की ठगी की गई है। दरअसल उनकी पत्नी सुमन गुप्ता ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के दीवानी न्यायालय में नियुक्ति हेतु 2017 में आवेदन किया था। और किसी कमलेश कुमार यादव के झांसे में आकर उसके बैंक खाते में 6 लाख रुपये डाल दिये। यादव ने इन्हें विश्वास में लेकर कहा था कि वो अपने व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर दीवानी न्यायालय में नौकरी लगा सकता है। और अब रुपये मांगने पर वापस नही कर रहा। नन्दी जी ने संबंधित पुलिस अधिकारी को फौरन इस मामले पर FIR दर्ज कर कार्यवाई करने को कहा।
आर्थिक सहायता की मांग
इलाहाबाद निवासी सुश्री शिखा पाल ने आर्थिक हालात ठीक न होने के कारण अपनी माँ गुड़िया पाल के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाये जाने का अनुरोध किया। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए नन्दी जी ने विधायक निधि से एक लाख रुपये की धनराशि निर्गत करने को कहा। इसके अलावा गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे कुराव के लोगों ने पानी की टंकी सूखने की शिकायत की, जिस पर नन्दी जी ने इसे जल्द ठीक कराने का निर्देश देते हुए विधायक निधि से हैंडपंप लगाने का आदेश भी दिया।
जनता दरबार में कई मामले पुलिस उत्पीड़न से भी जुड़े थे जिन पर उचित कार्यवाही के लिए श्री नंदी जी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किये।

No comments